Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पठानकोट के किसान की बेटी बनी भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी

माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की कैडेट रहीं पल्लवी राजपूत का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Palvi Rajput, Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute, AFPI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Sep 2024

Last updated on: Sep 07, 2024, 00:00 IST

माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की उपलब्धियों की सूची में आज एक और नाम जुड़ गया है। इस संस्थान की पूर्व कैडेट पल्लवी राजपूत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुई हैं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को पल्लवी ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। 

इस परेड का निरीक्षण वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एस.एम., वी.एस.एम.) ने किया। आर्टिलरी रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत पठानकोट जिले के किसान रविंदर सिंह की बेटी हैं।

लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पल्लवी की सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा निभाने की इच्छुक राज्य की बेटियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने माई भागो ए.एफ.पी.आई. में मौजूद ग्रेजुएट विंग के अलावा जुलाई 2023 में लड़कियों के लिए एक एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग की स्थापना भी की है। उन्होंने बताया कि एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग के तीसरे बैच के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी 2025 में रखी गई है। उन्होंने कहा कि माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट देश में अपनी तरह का पहला संस्थान है, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आवासीय कैंपस है।

संस्थान के पूर्व कैडेटों की रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारियों के रूप में नियमित नियुक्ति पर खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए माई भागो ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ऐसी उपलब्धियां स्वरूप सशस्त्र बलों राज्य सरकार की उन पहलों को और मजबूत करेंगी,  में भर्ती के लिए प्री-कमीशन प्रशिक्षण अकादमियों में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाने से संबंधित हैं। उन्होंने लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को भारतीय सेना में शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Palvi Rajput , Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute , AFPI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD