Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रमिक-कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए पालना केंद्र का प्लान हो तैयार : उपायुक्त हेमराज बैरवा

कुपोषण और एनीमिया के नियंत्रण के लिए हों गंभीर प्रयास

Dr. Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 02 Sep 2024

Last updated on: Sep 02, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कामकाजी महिलाओं एवं श्रमिकों के शिशुओं की उचित देखभाल के लिए पालना केंद्र बनाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि कामकाजी महिलाओं एवं श्रमिक महिलाओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े और बच्चों की भी सही देखभाल सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने जिला मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे और महिला तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन हर प्रकार के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। जिला कांगड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए विभाग को प्रयास करने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 6 साल से कम आयु के बच्चों के विकास और देखभाल में आंगनबाड़ी केंद्रों की बहुत अहम भूमिका रहती है। उन्होंने जिले में मनरेगा कंवर्जेंस के तहत बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की सूची और प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय दोपहर तक होता है, जिसके कारण कामकाजी महिलाएं और कामगारों के बच्चों की देखभाल के लिए उसके बाद कोई नहीं होता। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि कामकाजी महिलाएं और कामगारों के बच्चों के लिए उसके बाद भी कोई पालना केंद्र उपलब्ध हो, इसके लिए योजना बनानी चाहिए। 

उपायुक्त ने कहा कि जिले में गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं और 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सूचि बनाई जाए और फील्ड पर्यवेक्षक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में स्वयं जाकर उसका सत्यापन करें। उपायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के नवीकरण का प्रस्ताव और एस्टिमेट भी जल्द बनाने के निर्देश दिए।

कुपोषण और एनीमिया के नियंत्रण के लिए हों गंभीर प्रयास

हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले में कुपोषण और और एनीमिया को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिए विभाग के सभी अधिकारियों को गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और फील्ड पर्यवेक्षक कुपोषित बच्चों की निगरानी करें। 

कुपोषित और एनिमिया ग्रस्त बच्चों पर निगरानी रखने के साथ समय-समय पर उनके अभिभावकों को आवश्यक परामर्श देते रहें। उन्होंने कहा कि पूरक पोषाहार कार्यक्रम के तहत जिले में 3 वर्ष के कम आयु के 95.5 प्रतिशत बच्चों, तीन से छः वर्ष के 91.8 प्रतिशत बच्चों और 92.8 प्रतिशत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। 

उन्होंने इसका दायरा बढ़ाते हुए जिले में लाभार्थियों की संख्या को अधिक करने के निर्देश विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पहल मिशन भरपूर के कारण जिले में कुपोषित बच्चों में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने मिशन भरपूर सहित पोषण अभियान से संबंधित सभी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की बात कही।

वन स्टॉप (सखी) केंद्र के माध्यम से की जा रही महिलाओं की सहायता

डीसी ने कहा कि समाज के बेहतर संचालन के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान महिलाओं के लिए संचालित वन-स्टॉप (सखी) केंद्र के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090 व 181 के माध्यम से विभाग हर समय महिलाओं को हर प्रकार की सहायता सखी केंद्र में दे रहा है। 

डीसी ने बताया कि सखी केंद्र के अन्तर्गत निजी व सार्वजनिक स्थानों में हिंसा से प्रभावित महिलाओं को चिकित्सकीय, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले में सशक्त महिला योजना के तहत पंचायतों में महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाता है।

 

Tags: Dr. Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD