Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमृतसर में विश्व के सबसे उंचे बनने वाले मंदिर वृंदावन चंद्रोदय मंदिर द्वारा मनाया गया श्री कृष्णा छठी महा उत्सव

Dharmik, Religious, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 02 Sep 2024

Last updated on: Sep 02, 2024, 00:00 IST

श्रीकृष्ण छठीमहोत्त्सव मनाने के लिए पूर्व संध्या पर आज अमृतसर कम्युनिटी हॉल, रंजीत ऐविनयू  में भव्य कृष्णोत्सव आयोजन किया गया जिसमें इस्कॉन हुबली, धारवाड़ के प्रेसिडेंट परमादरणीय श्रीमान राजीव लोचन प्रभु जी  मुख्य अतिथि रहे और उनके साथ वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के वाइस प्रेसिडेंट श्रीमान युधिष्ठिर कृष्ण दास प्रभु जी विशेष रूप से उपस्थित हुए और कई अनेक भक्त भी इस कार्यक्रम शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत हरि नाम संकीर्तन से हुई तत्पश्चात् भगवान श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र का 108 दिव्य कलशों से महा अभिषेक हुआ। अभिषेक के दौरान मंत्र उच्चारण के साथ भगवान के विग्रह को पंचगव्य, पंचामृत तथा नाना प्रकार के फलों के रसों एवम विभिन्न प्रकार के फूलों से अभिषेक किया गया।श्रीमान  राजीव लोचन प्रभु जी ने बताया कि भगवान का जन्म और साधारण व्यक्ति का जन्म सामान नहीं है। 

भगवान का जन्म दिव्य है और जो भगवान के जन्म और कर्म के बारे में जान लेता है वह भगवान के धाम वापस चला जाता है। प्रभु ने इस युग में भगवत प्राप्ति के मार्ग पर प्रकाश डालते हुए सभी से "हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।। " का जाप करवाया।

अंत में भगवान की महामंगला आरती हुई और सभी भक्तों ने भगवान को झूलन कराया। इस उत्सव में एमएलए  कुंवर विजय प्रताप सिंह जी ,  इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अशोक तलवार जी ,  वीर ग्रुप के एचडी श्री विक्की जी अरोड़ा हॉस्पिटल के एम डी श्री अरोड़ा जी , बिजनेसमैन श्री जियालाल अनेजा जी और  गोयंका स्वीट्स के मालिक विशेष रूप से उपस्थित हुए।शहर के कई प्रमुख लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

 

Tags: Dharmik , Religious , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD