Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

400 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही करवाया समाधान

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Sep 2024

Last updated on: Sep 01, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 400 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान करने के आदेश दिए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए, जिन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़कों, शिक्षा, जल सप्लाई व सैनिटेशन, राजस्व, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनता दरबारों के माध्यम से वे सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करवाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वे जनता की समस्याओं को हल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की हर समस्या का समयबद्ध निपटारा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के हर नागरिक को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ आसानी से मिले और उनके अधिकार सुरक्षित रहें। 

जनता दरबार का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से आम जनता सीधे तौर पर अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रख सकती है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, वरिंदर शर्मा बिंदू भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD