Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बच्चों के भविष्य को स्वस्थ-सशक्त बनाने के लिए पौषाहार जरूरी: उपायुक्त हेमराज बैरवा

कुपोषण को दूर भगाने के लिए महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Dr. Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 31 Aug 2024

Last updated on: Aug 31, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पोषण अभियान के अन्तर्गत छः वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों में अल्प पोषण, अनिमिया व कम वजन और किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। शनिवार को आईसीडीएस कार्यालय परिसर में पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि 1 से 30 सितम्बर, 2024 तक कांगड़ा जिला में चलने वाले इस अभियान के तहत बच्चों के भविष्य को स्वस्थ और सशक्त बनाने लिए पौषाहार की जरूरत को लेकर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है इस के लिए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मानकों में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन के माध्यम से मिशन भरपूर अभियान भी चलाया गया है जिसके तहत कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखरेख में पौष्टिक आहार दिया जाता है ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके इसकी नियमित तौर पर माॅनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है।

इससे पहले डीपीओ अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पौषण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 4226 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण अभियान संचालित किया जाएगा इस अभियान के तहत अन्नप्राशन दिवस, गोद भराई,गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, समुदाय आधारित दिवस भी आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभाग की ओर से तीन रंग हिमाचली व्यंजन के विषय पर सोशन मीडिया पर एक कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में जिले में एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विशेष स्तनपान और पूरक आहार के प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

एक पेड़ माॅं के नाम अभियान का किया शुभारंभ

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आईसीडीएस कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पौषाहार किट्स भी वितरित कीं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने काह कि पोषाहार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण भी स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है तथा सभी नागरिकों को पौधारोपण तथा उनकी उचित देखभाल के लिए आगे आना चाहिए।

 

Tags: Dr. Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD