Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप सरकार पंजाब की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित कर रही है : सांसद मीत हेयर

तीसरा 'खेडां वतन पंजाब दियां' चल रहा है, इसमें तीन नए खेल और पैरा-गेम शामिल हुए, 40 से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए भी नकद पुरस्कार

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Neel Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Aug 2024

Last updated on: Aug 30, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और वरिष्ठ प्रवक्ता गुरमीत सिंह मीत हेयर ने राज्य की खेल संस्कृति को सफलतापूर्वक पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू करने के लिए मान सरकार की प्रशंसा की। मीत हेयर ने कहा कि नई खेल नीति और 'खेडां वतन पंजाब दियां' जैसे टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य पंजाब को खेल के क्षेत्र में फिर से नंबर वन राज्य बनाना है।

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए हेयर ने कहा कि वर्तमान में तीसरा खेडां वतन पंजाब दियां चल रहा है। इस वर्ष तीन नए खेल- साइकिलिंग, बेसबॉल और तायक्वोंडो शुरू किए गए हैं। साथ ही पहली बार पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-पावरलिफ्टिंग और पैरा-बैडमिंटन को भी शामिल किया गया है। 

उन्होंने कहा कि हर साल इस आयोजन का विस्तार हो रहा है, अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और अधिक खेल जुड़ रहे हैं। पहले, आठ आयु वर्ग थे, लेकिन इस बार, 70 की उम्र से ज्यादा आयु वर्ग को भी जोड़ा गया है, जिससे कुल मिलाकर नौ आयु वर्ग हो गए हैं।

हेयर ने बताया कि नकद पुरस्कार, जो पहले 40 वर्ष तक के आयु वर्ग को दिए जाते थे, अब 70 और 70 से ज्यादा आयु वर्ग के विजेताओं को भी दिए जाएंगे। 40 वर्ष की आयु तक के पदक विजेताओं को कुल लगभग 9 करोड़ रु का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि 40 से ज्यादा उम्र के श्रेणियों में 1,221 पदक विजेता नकद पुरस्कार में कुछ 90 लाख रुपए वितरित होंगे।

आप नेता ने मीडिया को स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि पंजाब इस तरह का कैडर स्थापित करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कैडर में 113 सदस्य होंगे, जिसमें ग्रुप ए और बी प्रत्येक में 16 पद, ग्रुप सी में 80 पद और ग्रुप डी में एक पद होगा। हेयर ने कहा कि किसी अन्य राज्य के पास समर्पित खेल चिकित्सा कैडर नहीं है। 

वे आम तौर पर लोगों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त करते हैं या ऐसी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव होता है। इसलिए पंजाब सरकार ने आधिकारिक तौर पर एक संगठित स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर के गठन की घोषणा की है। हेयर ने आगे कहा कि नई खेल नीति पंजाब में लागू की जा रही है और जल्द ही इसकी सफलता दिखाई देगी। इस नीति के अनुसार पंजाब के सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को नौकरी की गारंटी दी जाएगी। 

जो खिलाड़ी 1 जनवरी 2016 से सक्रिय हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मान सरकार उन खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जिनकी अकाली और कांग्रेस शासन के दौरान उपेक्षा की गई थी। इसके अतिरिक्त पंजाब में स्थानीय प्रतिभा और खेलों की लोकप्रियता के आधार पर खेल नर्सरियां विकसित की जा रही हैं। 

मालवा क्षेत्र में पहली बार एस्ट्रोटर्फ लगाए जा रहे हैं और इन नर्सरियों के लिए कोच और अन्य स्टाफ की भी भर्ती की जा रही है। आप सांसद ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने अप्रैल 2022 से लेकर अब तक 88 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया है। 

खिलाड़ियों को खेडां वतन पंजाब दियां में पुरस्कार राशि 2022 में 6.85 करोड़ था जो अब बढ़कर 8.87 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं पंजाब के पेरिस ओलंपियनों को 12.50 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 2023 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रीय आयोजनों के खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार मिले।

मीत हेयर ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि पंजाब प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में सबसे आगे है। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है। सरकार ने पंजाब के ओलंपिक एथलीटों और पैरा-ओलंपियनों को भी 25 लाख रुपये देकर सम्मानित किया।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Neel Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD