Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

"आप दी सरकार, आप दे दुआर" के तहत अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता और डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Dr. Ajay Gupta, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ghanshyam Thori, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar, Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 29 Aug 2024

Last updated on: Aug 29, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व और डिप्टी कमिश्नर श्री घनशाम थोरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन हर सप्ताह "आप दी सरकार आप दे दुआर" के तहत अलग-अलग स्थानों पर आम लोगों को सुविधाएं प्रदान करता है। जिले भर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र का कैंप डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथी गेट में आयोजित किया गया।

इस कैंप में विधायक डॉ अजय गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी विशेष तौर पर पहुंचे। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि "आप दी सरकार आप दे दुआर" अभियान के तहत एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आम लोगों की समस्याओं को न केवल सुना जाता है बल्कि मौके पर ही समाधान भी किया जाता है, जिससे आम लोगों के समय की बचत होती है, साथ-साथ खर्चा भी कम होता है। 

इस अवसर पर शिकायतें भी प्राप्त हुईं,जिन्हें समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इन विशेष शिविरों के लगने से  लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी जरूरतमंद लाभार्थी सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके विधायक दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि लोगों से की गई गारंटीयों को पूरा किया जा रहा और जो गारंटीया  नहीं भी की गई,उनको भी पूरा किया जा रहा है।डिप्टी कमिश्नर श्री  घनश्याम थोरी ने कहा कि आज कैंप में 365 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन किया और 200 लोगों को मौके पर ही सेवाएं प्रदान की गईं। 

उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अलावा पेंशन, विकलांगता प्रमाण पत्र, तालाबों व गलियों से पानी निकासी, नगर निगम की जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल व विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं आईं। उन्होंने कहा कि  संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक लाभार्थी को सरकार और संबंधित विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाए ताकि कोई भी लाभार्थी किसी भी सुविधा से वंचित न रह सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि लोगों की समस्याएं सुनने के लिए अगला कैंप 3 सितंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब सिंह सभा कत्थूनंगल मजीठा जिला अमृतसर और 5 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र वेस्ट के स्कूल ऑफ एमिनेंस छेहरटा में लगाया जाएगा। 

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ghanshyam Thori , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar , Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD