Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम कमिश्नर के साथ मिलकर श्री दरबार साहिब क्षेत्र के आसपास सफाई अभियान चलाया

Dr. Ajay Gupta,AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 28 Aug 2024

Last updated on: Aug 28, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता,नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह और निगम अधिकारियों के साथ मिलकर आज सुबह से ही श्री दरबार साहिब क्षेत्र के आसपास सफाई अभियान चलाया।विधायक डॉ, गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया था, जिसके तहत आज निगम कमिश्नर और अधिकारियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। 

उन्होंने कहा कि साफ सफाई के साथ-साथ, सिविल विंग द्वारा सीएमडी वेस्ट उठाया गया, निगम ओ एंड एम विभाग द्वारा बंद पड़े सीवरेज चैंबर, सीवरेज व्यवस्था और वाटर सप्लाई व्यवस्था की मौके पर जांच पड़ताल करके ठीक करवाया। उन्होंने कहा कि मौके पर ही लोगों की भी समस्याएं सुनी गई, जिन्हें हल करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था समस्या बनी हुई है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह अपने अधिकारियों से मीटिंग करके इस समस्या को हल करने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर द्वारा इस समस्या को हल करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसके सार्थक परिणाम साफ नजर आएंगे। इस सवासर पर नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि निगम लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों की समस्याएं सुनकर  उनका हल करने के लिए वह खुद निगम अधिकारियों के साथ फील्ड में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के श्री दरबार साहिब के आसपास और वाॉल्ड सिटी में सफाई व्यवस्था के लिए निगम के सेनिटेशन विभाग कि अधिकारियों की बड़ी टीम तैनात की हुई है। 

उन्होंने कहा कि निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार की देखरेख में इस टीम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और सेनेटरी इंस्पेक्टर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी को भी  सख्त चेतावनियां दे रखी है। कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने कहा कि सफाई व्यवस्था में शहर वासी भी नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़कों, बाजारों और गलियों में कूड़ा ना फैके। 

उन्होंने कहा कि जब कूड़ा कलेक्ट करने वाली गाड़ी आए तो गाड़ी को ही कूड़ा दे और निगम द्वारा निर्धारित किए गए कूड़ा प्वाइंटों पर ही कूड़ा फेंका जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के प्रत्येक क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट करने की वार्ड वाइज मोबाइल नंबर की सूची भी जारी की जाएगी, अगर कूड़ा कलेक्ट करने वाली गाड़ी ना आए तो लोग उस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। ताकि  जल्द से जल्द कूड़ा कलेक्ट करने वाली गाड़ी आ सके।

इस अवसर पर निगरान इंजीनियर सिविल संदीप सिंह, निगरानी इंजीनियर ओ&एम सुरजीत सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश मरवाह, चीफ इंस्पेक्टर साहिल कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, एक्ससीयन ओ एंड एम  गुरजिंदर सिंह, सिविल विंग के अधिकारी, स्ट्रीट  विभाग के अधिकारी, पूर्व पार्षद जरनैल सिंह टोढ़,विशु भट्टी,वनिता अगग्रवाल,राम जी, अजय न्यूल,मधु मैडम, मोनित महाजन,  मिक्की चड्ढा, भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD