Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा, जम्मू - कश्मीर का किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख ‘पावर हाउस’ बनने को तैयार है

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किश्तवाड़ के उपायुक्त डॉ. देवांश यादव की उपस्थिति में जनता दरबार लगाया और लोगों की शिकायतों का समाधान किया

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Kishtwar, DDC Kishtwar, District Development Commissioner Kishtwar, Dr. Devansh Yadav, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Kishtwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किश्तवाड़ , 19 Jul 2024

Last updated on: Jul 19, 2024, 00:00 IST

जम्मू और कश्मीर का किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख ‘पावर हाउस’ बनने को पूरी तरह तैयार है। केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यह बात जम्मू- कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आयोजित जनता दरबार को संबोधित करते हुये कही।केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान, एमओएस पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु उर्जा और अंतरिक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किश्तवाड़ के उपायुक्त डॉ. देवांश यादव की उपस्थिति में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिये प्रशासन को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली और उन्होंने मंत्री के सक्रिय नेतृत्व की सराहना की।

जनता दरबार को संबोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद पिछले 9 से 10 वर्ष की अल्पावधि में ही क्षेत्र में 6 से 7 प्रमुख जल विद्युत परियोजनाओं की शुरूआत हुई हैं। उन्होंने कहा कि 1,000 मेगावाट क्षमता की सबसे बड़ी पकल दुल परियोजना 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा एक अन्य 624 मेगावाट की किरू जलविद्युत परियोजना भी 2025 तक पूरी हो जायेगी।

मंत्री ने आगे बताया कि इसके साथ ही 850 मेगावाट की रतले परियोजना को भी केन्द्र और संघ शासित प्रदेश जम्मू - कश्मीर के बीच संयुक्त उद्यम के तौर पर पुनर्जीवित किया गया है। इसके अलावा मौजूदा दुलहस्ती विद्युत स्टेशन की स्थापित क्षमता 390 मेगावाट है जबकि दुलहस्ती - दो जलविद्युत परियोजना की 260 मेगावाट होगी। इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और पिछली सरकारों पर इन परियोजनाओं के विकास को लेकर न केवल अनभिज्ञता जताने बल्कि जानबूझकर काम में रूकावट और बाधा खड़ी करने का आरोप लगाया।

विकास कार्यों पर डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में क्षेत्र में उड़ान योजना के तहत किश्तवाड़ को एक नया हवाईअड्डा दिये जाने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत गांवों तक हर मौसम में संपर्क बनाये रखने वाली सड़कों का निर्माण करने और जिले में स्कूलों और डिग्री कालेजों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर बदलाव लाया जा रहा है।

मंत्री ने जिले में आतंकवाद से निपटने और उसमें भारी कमी लाने में मिली सफलता पर भी प्रकाश डाला और कहा, ‘‘हम इसे पूरी तरह समाप्त करने को प्रतिबद्ध है और प्रतिदिन लगातार इसमें प्रगति हो रही है।’’ उन्होंने ‘ग्राम सुरक्षा समूहों’ की भूमिका पर भी जोर दिया और कहा कि उन्हें और मजबूत बनाया जा रहा है और उनके सशक्तिकरण के लिये जरूरी कदम उठाये गये हैं। 

डॉ. जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये एनएचपीसी के प्रबंध निदेशक श्री आर पी गोयल भी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थे। नागरिकों से प्राप्त संतोषजनक प्रतिक्रिया के साथ ज्यादातर समस्याओं का निपटान कर लिया गया और मंत्री ने आश्वासन दिया कि शेष समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से निवारण कर लिया जायेगा।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Kishtwar , DDC Kishtwar , District Development Commissioner Kishtwar , Dr. Devansh Yadav , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Kishtwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD