Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिभा विकास पर जोर दिया

केंद्रीय मंत्री ने कीर्ति कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Manoj Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2024

Last updated on: Jul 19, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कीर्ति (खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन) कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद श्री मनोज तिवारी और सुश्री कमलजीत सहरावत, प्रख्यात खिलाडी, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई-साई) के वरिष्ठ अधिकारी और एमसीडी के स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

डॉ. मांडविया ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विविधता और संभावनाओं से भरा देश है। भारत में कभी भी बौद्धिक क्षमता, जनशक्ति या प्रतिभा की कमी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि भारत के सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि उत्तर-पूर्व, तटीय, हिमालयी और आदिवासी क्षेत्रों जैसे हमारे दूर-दराज के इलाकों में भी बेहतरीन खिलाड़ी हो सकते हैं। डॉ. मांडविया ने कहा कि कीर्ति का उद्देश्य इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानना और उनके कौशल को विकसित करना है।

डॉ. मांडविया ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे जीवन में खेलों के महत्व पर बार-बार जोर दिया है। भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के दृष्टिकोण के साथ, सरकार ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पूरे दिल से मदद करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। इस बारे में सरकार का केंद्रित दृष्टिकोण हाल के वर्षों में ओलंपिक सहित विभिन्न वैश्विक चैंपियनशिप में हमारे बढ़े हुए पदकों में परिलक्षित होता है। 

हमें इन उच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अनवरत धारा की आवश्यकता है और इसी दिशा में कीर्ति कार्यक्रम खेल उत्कृष्टता के लिए ठोस कदम है।”कीर्ति कार्यक्रम के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए हज़ारों युवा स्कूली बच्चों से बात करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, "आपमें से कोई न कोई जरूर ओलंपिक चैंपियन होगा। मैं इस बात की सराहना करता हूं कि आपके माता-पिता यहां आए हैं और आपको खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।"

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हो सकता है कि एक दिन जब आप ओलंपिक पदक जीतेंगे, तो आप या आपके माता-पिता जेएलएन स्टेडियम में इस दिन को याद करेंगे।डॉ. मांडविया ने बताया कि सरकार ने कीर्ति कार्यक्रम के तहत 100 दिनों के भीतर एक लाख उभरते युवा खिलाडियों की पहचान करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे बताया कि कीर्ति कार्यक्रम के तहत सभी को अपने खेल कौशल विकसित करने के अवसर दिए जाएंगे, चाहे वे गांव में रहते हों या शहर में, और चाहे वो गरीब हो या अमीर।

आज के कार्यक्रम के साथ राष्ट्रव्यापी खेल प्रतिभा खोज की शुरुआत की गई, जो 2047 तक भारत को ओलंपिक खेलों में शीर्ष 5 देशों में से एक बनाने की दिशा में एक पहल साबित होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस साल पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 117 खिलाडियों में से 28 खेलो इंडिया इकोसिस्टम से उभरे हैं।कीर्ति के प्रतिभा पहचान मॉडल को आईटी उपकरणों और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं का उपयोग करके वैज्ञानिक रूप से योजनाबद्ध किया गया है।

कीर्ति कार्यक्रम का उद्देश्य इस अंतर को पाटना और युवा नवोदित खिलाडियों को उनकी क्षमताओं के आधार पर करियर चुनने के लिए दिशा प्रदान करना है।प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के नेतृत्व में, हम खिलाड़ियो की प्रतिभा को निखारने और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।साथ मिलकर, हम एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं जहां खेल और खिलाड़ी आगे बढ़ें और उनके सपने सच हों। pic.twitter.com/lFLhwGHPUs

प्रोजेक्ट कीर्ति अपने विकेंद्रीकृत और क्षेत्र-आधारित प्रतिभा पहचान दृष्टिकोण के साथ खेलों में सामूहिक भागीदारी और उत्कृष्टता के दोहरे उद्देश्यों को प्राप्त करना चाहता है। कीर्ति कार्यक्रम की योजना 100 स्थानों पर 100 दिनों के भीतर एक लाख से अधिक बच्चों की खेल प्रतिभा का मूल्यांकन पूरा करने की है जो प्रतिभा पहचान और विकास में तेजी लाने और बाद में एक वर्ष के भीतर 20 लाख बच्चों का मूल्यांकन करने के लिए इस प्रक्रिया को तेज करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देता है।

दिल्ली में, भारतीय खेल प्राधिकरण दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सहयोग से कुल 12 क्षेत्रों में 25000 से अधिक एमसीडी छात्रों का कीर्ति मूल्यांकन करेगा। ये मूल्यांकन कुल 27 दिनों तक जारी रहेंगे और इसमें 5 प्रमुख विषयों यानी एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो को शामिल किया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम ने 2022-23 में अपनी प्रायोगिक परियोजना में छह से दस वर्ष की आयु के एमसीडी छात्रों के लिए दिल्ली भर में विभिन्न खेल शिविरों का आयोजन किया था, जिसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि जैसे विभिन्न खेल शामिल रहे।तीसरे चरण में, कीर्ति कार्यक्रम में कीर्ति के अंतर्गत खेलो इंडिया योजना के सभी 20 खेल शामिल होंगे। कीर्ति का पहला चरण इस साल 12 मार्च को चंडीगढ़ में लॉन्च किया गया था।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD