Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकारी कार्यों में दक्षता लाने में प्रौद्योगिकी की है महत्वपूर्ण भूमिका : वी उमाशंकर

कोलैबफाइल्स, ई-ऑफिस, गॉव ड्राइव और ई-ताल सॉफ्टवेयर टूल्स पर कार्यशाला आयोजित

Haryana Admin, National Informatics Centre, NIC Haryana, V. Umashankar, Vijayendra Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Aug 2024

Last updated on: Aug 23, 2024, 00:00 IST

हरियाणा सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), हरियाणा द्वारा आज यहां कोलैबफाइल्स (CollabFiles) , ई-ऑफिस (e-Office) , गॉव ड्राइव (Gov Drive) और ई-ताल (eTaal) सॉफ्टवेयर टूल्स पर कार्यशाला का  आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और कई आईटी पेशेवरों ने हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं क्रीड (CRID) के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी. उमाशंकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में "मानव संसाधन विकास" विभाग एवं "युवा सशक्तिकरण तथा उद्यमिता" विभाग के प्रधान सचिव श्री विजेंद्र कुमार  उपस्थित थे। श्री वी. उमाशंकर ने इस अवसर पर कार्यशाला में अपने संबोधन में सरकारी कार्यों में दक्षता लाने में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। 

उन्होंने सभी  प्रतिभागियों को बेहतर शासन के लिए इन नए सॉफ्टवेयर टूल्स का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति के माध्यम से सरकारी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक सुनिश्चित किया जा रहा है। हरियाणा एनआईसी के राज्य समन्वयक तथा डिप्टी डायरेक्टर जनरल (साइंटिस्ट -जी ) श्री आईपीएस सेठी और भारत सरकार की कोलैबफाइल्स की वरिष्ठ निदेशक डॉ. पी. गायत्री ने इस कार्यक्रम में बहुमूल्य जानकारी दी।

इस कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षित प्लेटफॉर्म यानी “कोलैबफाइल्स” का उपयोग करके सरकार के भीतर दस्तावेज़ साझा करने, “ई-ऑफिस”, गॉव ड्राइव और ई-ताल सॉफ्टवेयर टूल्स का उपयोग करके डिजिटल कार्यालय के सुचारू संचालन की जानकारी प्रदान करना था। इसमें वर्कफ़्लो को सुव्यवस्थित करने, पारदर्शिता में सुधार करने और सरकारी कार्यों में समग्र दक्षता को बढ़ावा देने में उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विभिन्न आईटी पेशेवरों ने कार्यशाला में भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने विभागों में इन डिजिटल प्लेटफार्मों की क्षमता का अधिकतम प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया , साथ उनको इन टूल्स की जानकारी दी गई।

 

Tags: Haryana Admin , National Informatics Centre , NIC Haryana , V. Umashankar , Vijayendra Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD