Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

हॉटस्पॉट स्थानों में उचित साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Mukesh Repswal, Deputy Commissioner Chamba, Chamba, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 22 Aug 2024

Last updated on: Aug 22, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के हॉटस्पॉट  वाले  स्थानों में  उचित  साफ़-सफाई एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित  बनाई जाए। उन्होंने यह निर्देश आज उपायुक्त कार्यालय के  सभागार में  ज़िला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए ।

उपायुक्त ने  चंबा शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़ा-कचरे के लिहाज से हॉटस्पॉट  वाले  स्थानों  में उचित  साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए  कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को निगरानी के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को तैनात करने को कहा। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि ऐसे स्थानों पर कूड़ा- कचरा फेंकने वाले लोगों के चालान किए जाएं।  

उन्होंने ऐसे स्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद  को  आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को अपशिष्ट  पदार्थों  को डंपिंग साइट तक ले जाने वाले वाहनों में  निर्धारित मापदंडों के तहत सुखे और गीले कचरे के अलग-अलग कंपार्टमेंट की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा। 

मुकेश रेपसवाल  ने  नगर परिषद चंबा के तहत डोर टू डोर अपशिष्ट पदार्थों के  एकत्रीकरण व्यवस्था के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान उपयोग शुल्क राशि नहीं देने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय  ज़िला  अधिकारियों को भी जल्द उपयोग शुल्क राशि नगर परिषद  को उपलब्ध करवाने को कहा। 

उपायुक्त ने नगर परिषद चंबा, डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाड़ी  के तहत विभिन्न मदों की समीक्षा करते हुए  जन सहभागिता के आधार पर  सप्ताह में एक बार  विशेष स्वच्छता अभियान चलने  के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने  ज़िला विकास अधिकारी को  ग्राम पंचायत  करियां, सरोल तथा  बनीखेत में अपशिष्ट पदार्थों  की  एकत्रीकरण व्यवस्था  को लेकर कार्य योजना तैयार करने को कहा। बैठक में  सीवरेज ट्रीटमेंट,  मेडिकल बेस्ट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन बेस्ट, इलेक्ट्रॉनिक बेस्ट, एयर एंड नॉइज पॉल्लूशन इत्यादि से संबंधित विभिन्न   विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई । 

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, पुलिस उपाधिक्षक जितेंद्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.  विपिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजीव शर्मा, जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, सलूणी हेमंत पूरी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा जगदीश संख्यान, डलहौजी राखी कौशल  सहायक अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल कुमार बैठक में उपस्थित रहे। 

 

Tags: Mukesh Repswal , Deputy Commissioner Chamba , Chamba , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD