Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधानसभा सैशन को एक महीने तक किया जाना चाहिए : सुखबीर सिंह बादल

कहा कि बागी अकालियों को नागपुर से आदेश मिल रहे

 Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Gidderbaha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गिददड़बाहा , 21 Aug 2024

Last updated on: Aug 21, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मांग की है कि आगामी पंजाब विधानसभा मानसून सत्र को वर्तमान तीन दिवसीय सत्र से एक महीने तक बढ़ाया जाए ताकि आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य के नदी जल की रक्षा करने में विफलता और चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकारों का हनन आदि पर विस्तार से चर्चा की जा सके।     

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के लोग राज्य के बढ़ते कर्ज के मुददे पर भी चर्चा करना चाहते हैं, जिसमें आप पार्टी के कार्यकाल के दौरान 85,000 करोड़ रूपये तक बढ़ गया है। उन्होने कहा,‘‘ आप सरकार विज्ञापनों, प्रचार-प्रसार और फिजूलखर्ची पर कीमती संसाधनों को बर्बाद कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है और विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया है।’’     

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ इतना ही नही कहते हुए कहा,‘‘ पंजाब में कोई नया निवेश नही आ रहा है, जबकि घरेलू उद्यमियों ने हाल ही में पड़ोसी राज्यों में 22 हजार करोड़ रूपये का निवेश किया है।’’ उन्होने कहा कि जिस तरह से सरकार ने किसानों से उचित मूल्य पर जमीन अधिग्रहण करने में विफल होकर पंजाबियों को निराश किया है, उसका नतीजा यह हुआ है कि एनएचएआई की 3,263 करोड़ रूपये की परियोजनाओं को बंद कर दिया गया है और 14,288 करोड़ रूपये की अन्य परियोजनाओं के भी ठप्प होने की संभावना है। 

उन्होने कहा,‘‘यह कुशासन का स्पष्ट मामला है और मुख्यमंत्री भगवंत मान को बताना चाहिए कि वह अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाने में क्यों नाकाम रहे हैं। सरदार बादल ने कहा कि विधायक मुख्यमंत्री द्वारा ड्रग्ज की समस्या का समाधान करने में विफलता जैसे मुददों को उठाना चाहते हैं, इसके अलावा उन्होने पहले यह घोषणा की थी इसे चार सप्ताह और फिर तीन महीने और अंततः एक साल के समय के दौरान समाप्त कर दिया जाएगा। 

उन्होने कहा,‘‘ विधायक अपने हलकों से संबंधित मुददों को उठाना चाहते हैं, और उन्हे ऐसा करने के लिए उचित समय दिया जाना चाहिए।’’ उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने विपक्ष में रहने के दौरान मांग की थी कि विधानसभा सत्र को कम से कम एक महीने के लिए आयोजित किया जाना चाहिए, लेकिन अब वे हर बार कुछ दिनों के लिए ही सत्र बुला रहे हैं।     

एक सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा कि फिल्म इमरजेंसी में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए अभिनेत्री सह भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि वह जानबूझकर देश में साम्प्रदायिक सदभाव को तबाह करने के लिए देशभक्त सिखों के खिलाफ भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है। यह बेहद निंदनीय है केंद्र सरकार द्वारा उसका समर्थन किया जा  रहा है।’’ 

उन्होने पश्चिम बंगाल में एक मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में उचित कार्रवाई की भी मांग की है। एक सवाल का जवाब देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अकाली बागियों को नागपुर से आरएसएस और दिल्ली से भाजपा आलाकमान द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होने कहा,‘‘ उनका एकमात्र मकसद अकाली दल को कमजोर करना है।’’ उन्होने कहा कि यही कारण है कि उन्हे पंजाब में समर्थन नही मिला।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Gidderbaha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD