Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

खरीफ फसलों की खरीद की तैयारियों का लिया जायजा, लगभग 60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य - डॉ. सुमिता मिश्रा

Haryana Admin, Dr. Sumita Misra, Haryana State Agricultural Marketing Board, Department of Agriculture and Farmers Welfare, Food Corporation of India Panchkula, Meri Fasal Mera Byora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Aug 2024

Last updated on: Aug 21, 2024, 00:00 IST

हरियाणा राज्य में आगामी खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान खरीफ की फसलों की खरीद की तैयारियों का जायजा लेने हेतू खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज राज्य की सभी खरीद संस्थाओं, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा भारतीय खाद्य निगम, पंचकूला के प्रमुखों व राज्य के राईस मिलर के प्रधानों के साथ एक बैठक की।

बैठक के दौरान फसलों की खरीद से सम्बन्धित व्यवस्थाओं जैसे लकडी की चौखटें व बोरियों तथा भण्डारण क्षमता, परिवहन से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ताकि राज्य में खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान फसलों की खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। राज्य के राईस मिलरों के प्रधानों को आश्वासन दिया गया कि उन्हें आगामी खरीफ खरीद सीजन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बैठक में बताया गया कि राज्य के किसानों द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर उनकी फसलों के पंजीकरण उपरांत उनकी फसलों की खरीद व भुगतान से सम्बन्धित पूर्ण कार्य ऑनलाईन ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त खरीफ की फसलों की खरीद के लिए राज्य की मण्डियों में बारदाना तथा भण्डारण की पर्याप्त व्यवस्था है।

राज्य में केन्द्रीय पूल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत 1.52 लाख एम.टी तथा राज्य सरकार के पूल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए 2.31 लाख एम.टी कुल 3.83 लाख एम.टी. बाजरे तथा लगभग 60.00 लाख एम.टी धान की खरीद करने बारे लक्षय निर्धारित किया गया है। खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान भारत सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए कॉमन वैरायटी का 2300/- रूपये व ग्रेड-ए वैरायटी का 2320 रूपये प्रति क्विंटल तथा बाजरे के लिए 2625/-रूपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।

राज्य में खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान फसलों की खरीद के लिए धान, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, तिल, अरहर तथा उड़द के लिए क्रमशः 241, 91, 19, 38, 7, 27, 22 व 10 मण्डियां/खरीद केन्द्र खोले गए हैं। डॉ सुमिता मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी मण्डियां खरीद केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं जैसे कि मंडियों में हैल्पडेस्क बनाए जाये, पेयजल व शौचालय की भी व्यवस्था की जाये तथा मंडियों में सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रोनिक वेटब्रिज की भी व्यवस्था करवाने हेतू सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए गए है।

बैठक में जानकरी दी गई कि किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2600 स्थापित किया गया है। बैठक में हैफेड के प्रबंधक निदेशक श्री जे. गणेशन, हरियाणा राज्य भण्डारण निगम के प्रबंध निदेशक श्री के. मकरंद पाण्डुरंग, भारतीय खाद्य निगम, हरियाणा मण्डल, पंचकूला की महाप्रबंधक श्रीमति शरणदीप कौर बराड़, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक श्री राज नारायण कौशिक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री मुकुल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Haryana Admin , Dr. Sumita Misra , Haryana State Agricultural Marketing Board , Department of Agriculture and Farmers Welfare , Food Corporation of India Panchkula , Meri Fasal Mera Byora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD