Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा के चुनावों में वोट हासिल करने के लिए भगवंत मान की डेरा सिरसा से मिलीभगत : अर्शदीप सिंह कलेर

कहा कि मुख्यमंत्री पिछले तीन साल से डेरा प्रमुख के खिलाफ धारा 295ए के तहत मामला शुरू करने की मंजूरी नही दे रहे

Arshdeep Singh Kler, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Aug 2024

Last updated on: Aug 14, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज आरोप लगाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी आम आदमी पार्टी हरियाणा में वोट हासिल करने के लिए डेरा सिरसा प्रमुख से सांठगांठ की है, और यही मुख्य कारण है कि मुख्यमंत्री डेरा सिरसा प्रमुख जिसकी फाइल पिछले तीन सालों से उनके टेबल पर रखी है, उसके खिलाफ धारा 295 ए के तहत मामला शुरू करने की मंजूरी देने में नाकाम रहे हैं। 

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के मुददों को छिपा रहे हैं, जिनमें कानून व्यवस्था का ध्वस्त होना, राज्य में विकास कार्य करने में विफलता, राज्य में लड़कियों के लिए असुरक्षित माहौल, राज्य में गैंगस्टर संस्कृति और राज्य में बड़े पैमाने पर ड्रग्ज का प्रसार शामिल है, इसके बजाय वे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए नौटंकी और अन्य प्रचार करने में व्यस्त हैं।

सरदार कलेर ने कहा कि पंजाबी यह देखकर हैरान हैं कि डेरा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कलेर को केवल एक मामले में अपराधी घोषित किए जाने के छह साल बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दो मामलों में वह घोषित अपराधी है। उन्होने कहा कि प्रदीप कलेर को गिरफ्तारी के एक भीतर के अंदर जमानत मिल गई, लेकिन फरीदकोट जिले के पुलिस स्टेशन बाजाखाना में एफआईआर नंबर 117 दिनांक 25.09.2015 और एफआईआर नंबर 128 दिनांक 12.10.2015 में उसे अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है। 

उन्होने कहा कि भगवंत मान जो गृहमंत्री भी हैं, प्रदीप कलेर के खिलाफ अन्य दो मामलों में कोई कार्रवाई न करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।अकाली नेता ने कहा कि इसके अलावा यह भी सच है कि प्रदीप कलेर ने मैजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज करवाया है और डेरा सिरसा की कार्यकर्ता हनीप्रीत पर आरोप लगाया है , लेकिन फिर भी पंजाब पुलिस की तरफ से किसी भी केस में उसका नाम दर्ज नही किया गया है। 

भगवंत मा नही बता सकते हैं कि उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की जा रही है। उन्होने कहा कि यह भी निंदनीय है कि पहले बेअदबी के मामलों को पंजाब से बाहर ट्रांसफर किया गया और बाद में भगवंत मान सरकार की विफलता के कारण उनकी सुनवाई पर रोक लगा दी गई। अकाली दल के लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट कलेर ने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा डेरा सिरसा प्रमुख को बार-बार दी जा रही जमानत/फरलो पर वह चुप्पी क्यों साधे हैं और उन्होने सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध क्यों नही किया?

अकाली दल के प्रवक्ता ने  एनएचएआई द्वारा 3263 करोड़ रूपये की लागत वाली 3 परियोजनाओं को रदद करने और 14288 करोड़ रूपये वाली लागत वाली 8 अन्य परियोजनाओं को रदद करने का नोटिस भेजने के मामलों पर बात करते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण के मुददों का समाधान करने तथा किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने में भगवंत मान की विफलता के कारण ये प्रोजेक्ट शुरू नही हो पाए हैं। सरदार कलेर ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में एक भी प्रोजेक्ट शुरू करने में नाकाम रही है और अब भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार  ने इस मोर्चें पर राज्य को विफल कर दिया है।

 

Tags: Arshdeep Singh Kler , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD