Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हर घर तिरंगा" अभियान भारत के गौरवशाली इतिहास और एकता का उत्सव : सुभाष सुधा

तिरंगा राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक

Subhash Sudha, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Har Ghar Tiranga Yatra, Sonipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 11 Aug 2024

Last updated on: Aug 11, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री सुभाष सुधा ने सोनीपत में आयोजित तिरंगा अभियान में कहा कि आजादी की जंग में देश के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक पहल है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है। 

इस तरह आजादी के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसमें हर कोई एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक, पूरे देश में लोग तिरंगा फहरा रहे हैं और हमारे देश के लिए बहादुरी से लडने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। इस अभियान ने युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से प्रभावित किया है और उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को संजोने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत की विविधता में एकता की भावना को बढ़ाया है।

Har Ghar Tiranga" Campaign Celebrates India's Glorious History and Unity : Subhash Sudha 

The tricolour also symbolises our commitment to nation-building

Sonipat

Haryana Minister of State for Urban Local Bodies, Sh. Subhash Sudha speaking at a Tiranga campaign event in Sonipat, stated that the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign is an initiative by the Government of India to remember and celebrate the glorious history, culture, and achievements of the nation during the struggle for independence.

The Urban Local Bodies Minister said that ‘Har Ghar Tiranga’ is a campaign under the ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’, aiming to encourage people to bring the tricolour home and hoist it in celebration of the 75th year of India's independence. The idea behind this initiative is to inspire a sense of patriotism in people's hearts and to raise awareness about the Indian national flag.

He further said that the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign has become a mass movement, with everyone coming together to hoist the national flag. From villages to cities, people across the country are hoisting the tricolour and expressing their gratitude towards the freedom fighters who bravely fought for our nation. 

This campaign has especially resonated with the youth and children, encouraging them to cherish the memories of India's freedom struggle. Through this campaign, the spirit of unity in diversity in India has been strengthened.

 

Tags: Subhash Sudha , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Har Ghar Tiranga Yatra , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD