Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

15 अगस्त के बाद अम्बाला शहर में एक भी अवैध पोस्टर तथा होर्डिंग्स दिखाई नहीं देने चाहिए : असीम गोयल नन्यौला

कहा ,एक सप्ताह में पूरे शहर से कूड़ा -कर्कट तथा गंदगी साफ हो जानी चाहिए

Aseem Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Aug 2024

Last updated on: Aug 08, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 अगस्त के बाद अम्बाला शहर में अवैध पोस्टर तथा होर्डिंग्स दिखाई नहीं देने चाहिए ताकि शहर का सौंदर्य बना रहे, साथ ही उन्होंने एक सप्ताह में पूरे शहर से कूड़ा -कर्कट तथा गंदगी का सफाया करने के भी निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री आज चंडीगढ़ में " नगर निगम , अम्बाला शहर" के विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर नगर निगम अंबाला के आयुक्त श्री आर के सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बातचीत की और कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी कीमत पर गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अगर किसी अधिकारी ने जानबूझकर अपने फर्ज़ में कोताही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित किये जाएंगे। उन्होंने एक -एक करके विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की और कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए।उन्होंने पूरे शहर में पुरानी तथा ख़राब स्ट्रीट लाइटें बदलकर तुरंत नई लगाने के निर्देश दिए , जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

श्री असीम गोयल नन्यौला ने यह भी कहा कि बरसाती मौसम को देखते हुए अंबाला शहर से पानी की निकासी का उचित प्रबंध हो ताकि कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने शहर में सफ़ाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कहा कि कहीं भी सड़क और गलियों में कूड़ा कर्कट दिखाई नही देना चाहिए, अगर आवश्यकता पड़े तो अतिरिक्त सफ़ाई कर्मचारियों को लगाया जा सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

 

Tags: Aseem Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD