Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

"हैप्पी कार्ड" से जरूरतमंद लोग हुए हैं हैप्पी : असीम गोयल नन्यौला"हैप्पी कार्ड" से जरूरतमंद लोग हुए हैं हैप्पी : असीम गोयल नन्यौला

अब तक 5.22 करोड़ किलोमीटर फ्री यात्रा का लाभ उठा चुके हैं लोग

Aseem Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Aug 2024

Last updated on: Aug 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई "हैप्पी कार्ड" योजना का जरूरतमंद लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है और इस "हैप्पी कार्ड" से लोग काफ़ी हैप्पी हैं। अब तक अंत्योदय परिवार से जुड़े 13 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और 5.22 करोड़ किलोमीटर फ्री यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों के जल्द से जल्द "हैप्पी कार्ड" बनाने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री ने यह जानकारी आज परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद दी।इस अवसर पर विभाग के निदेशक श्री सुजान सिंह, अतिरिक्त निदेशक श्री प्रदीप अहलावत के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों को मशीन लेकर गांवों में मौके पर जाकर पात्र लोगों के "हैप्पी कार्ड" बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह एक शानदार एवम गरीब हितैषी स्कीम है। उनके पास इस स्कीम से संबंधित बेहतरीन फीडबैक आ रही है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के अन्त्योदय परिवारो को हरियाणा रोडवेज़ की बसों मे फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए 7 मार्च 2024 को इस योजना की शुरूआत की गई है इसमें एक लाख रुपए वार्षिक आय तक वाले परिवारों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना के  तहत लाभार्थियो को ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है। इस कार्ड के जरिए लाभार्थी 1000 किलोमीटर तक फ्री यात्रा कर सकते है।

श्री नन्यौला ने बताया कि प्रदेश के करीब 22.89 लाख परिवारो को हैप्पी कार्ड योजना का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा इस योजना का सुविधा-दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को फ़ायदा पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद लाभार्थियों की संख्या में कई लाख की बढ़ोतरी हो सकती है। 

उन्होंने बताया कि फ़िलहाल इस योजना के सुचारू रूप से संचालन के लिए 600 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है , अगर इस योजना के लिए और धन की आवश्यकता होगी तो किसी भी कीमत पर धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग के कर्मचारियों की रात्रि ठहराव, अरंड-लीव, प्रमोशन आदि से संबंधित मांगों पर भी चर्चा की और सभी जायज मांगों के प्रति सकारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

Tags: Aseem Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD