Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार कर रही है नई-नई योजनाएं लागू : बिशम्बर सिंह

Bishamber Singh, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Bawani Khera, Bhiwani, Haryana Antyodaya Parivar Parivahan Yojana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बवानीखेड़ा (भिवानी) , 27 Jul 2024

Last updated on: Jul 27, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री बिशम्बर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। इससे अंत्योदय परिवारों के घरों में खुशहाली आ रही है। सरकार ने पात्र लोगों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऑनलाईन सिस्टम लागू किया है और जनकल्याणकारी योजनाओं को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा है।

श्री बिशम्बर सिंह शनिवार को भिवानी जिला के बवानीखेड़ा में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को हैप्पी कार्ड भेंट कर रहे थे।उन्होंने कहा कि यह बड़ी ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें अंत्योदय परिवारों के लोग साल में एक हजार कि.मी. की यात्रा फ्री कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत वे परिवार आते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए या इससे कम है।उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों के लोगों को बहुत बड़ा सहारा मिला है।  

इससे अंत्योदय परिवारों के सदस्यों को बहुत बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब लोगों के जीवन उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान जीएम रोड़वेज दीपक कुंडू ने बताया कि भिवानी जिला मुख्यालय से इस जिला में 56 हजार 538 लोगों के हैप्पी कार्ड प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से करीब साढ़े 32 हजार कार्ड दिए जा चुके हैं, शेष की प्रक्रिया जारी है।


The State Government is Implementing New Schemes for the Upliftment of Antyodaya Families  : Bishamber Singh

Bawani Khera (Bhiwani)

Minister of State for Social Justice, Empowerment, SCs & BCs Welfare and Antyodaya, Sh. Bishamber Singh, stated that the state government is implementing new welfare schemes for the upliftment of Antyodaya families. These schemes are bringing prosperity to the homes of Antyodaya families.

The government has implemented an online system to deliver the benefits of government schemes to eligible people at their doorstep and has linked welfare schemes with the Family ID card.Sh. Bishamber Singh was distributing 'Happy Cards' to eligible individuals under the Haryana Antyodaya Parivar Parivahan Yojana (HAPPY) in Bawani Khera, Bhiwani district, on Saturday.

He said that HAPPY scheme is a very ambitious scheme under which members of Antyodaya families can travel up to 1,000 km free of charge annually. This scheme includes families with an annual income of Rs. 1 lakh or less.He mentioned that this scheme has provided significant support to poor families, giving them great relief.

The government is committed to the upliftment of the lives of poor people and is ensuring that the benefits of schemes reach the last eligible person standing in queue.During the event, GM Roadways, Sh. Deepak Kundu informed that 56,538 Happy Cards have been received in Bhiwani district, of which approximately 32,500 cards have been distributed, with the remaining in process.

 

Tags: Bishamber Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Bawani Khera , Bhiwani , Haryana Antyodaya Parivar Parivahan Yojana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD