जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट के सचिव कम सीजेएम रुपिंदर सिंह द्वारा कोर्ट कंपलेक्स मलिकपुर में पौधरोपण किया । इस मौके पर जज साहब द्वारा विभिन्न परिजातियों के पौधे लगाए गए । इस मौके पर सीजेएम रपिंदर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार हमारा वातावरण दूषित हो रहा है, धरती का जलस्तर नीचे जा रहा है ।
उसे देखते हुए हर प्राणी का कर्तव्य बनता है कि वह कम से कम इस बरसात के मौसम में एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करें ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस मौके पर पलविंदर कौर डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, मोड़ना शर्मा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, आनंद पुरी लीगल एड डिफेंस काउंसिल, संजय कुमार सीनियर सहायक, भारती, सुनील, अमरीक सिंह आदि उपस्थित थे