Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

रक्षा राज्य मंत्री ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और बीईएमएल लिमिटेड की कार्यशाला का दौरा किया

संजय सेठ ने अधिकारियों से कहा है कि विशिष्ट उत्पाद और प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए नवीनतम उभरती हुई तकनीकी के साथ बने रहें

Sanjay Seth, BJP, Bharatiya Janata Party, Bengaluru, Karnataka, Hindustan Aeronautics Limited, BEML Limited,Shantanu Roy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 15 Jul 2024

Last updated on: Jul 15, 2024, 00:00 IST

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 15 जुलाई, 2024 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और बीईएमएल लिमिटेड की कार्यशालाओं का दौरा किया। उन्होंने दोनों रक्षा क्षेत्र के लिए सार्वजनिक उपक्रमों (डीपीएसयू) द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। रक्षा राज्य मंत्री ने दोनों प्रतिष्ठानों के भ्रमण के दौरान एचएएल और बीईएमएल लिमिटेड के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। श्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।

रक्षा राज्य मंत्री ने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों से बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने का आह्वान किया और बेहतरीन उत्पाद तथा प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए नवीनतम उभरती हुई तकनीकी के साथ बने रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत को वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने के सरकार के समग्र उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया। श्री संजय सेठ ने इस मिशन में सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का वादा किया।

रक्षा राज्य मंत्री ने संजय सेठ ने अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत एचएएल के दौरे से की। उन्हें वहां पर तमाम उत्पादों, मरम्मत और आगे की गतिविधियों, विमान उन्नयन, एवियोनिक्स विकास, निर्यात, इंजन उत्पादन, मानवयुक्त तथा मानवरहित हवाई वाहनों, स्वदेशीकरण उपायों व इसरो को दिये जाने वाले सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस और हेलीकॉप्टर डिवीजनों का भी दौरा किया।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) श्री सी.बी.अनंतकृष्णन ने सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए रक्षा राज्य मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अपने कार्यक्रम परिचालन के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों पर काबू पाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।

संजय सेठ ने बीईएमएल लिमिटेड के अपने दौरे के दौरान एक नई चालक रहित एमआरएस-1 मेट्रो ट्रेनसेट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो डीपीएसयू की उपलब्धियों में एक और मील का पत्थर साबित हुई है। यह ट्रेनसेट मुंबई मेट्रो रेल मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी को आपूर्ति की जाने वाली 55वीं ट्रेनसेट है। बीईएमएल ड्राइवरलेस ट्रेनों को डिजाइन, विकसित, निर्माण और आपूर्ति करने वाली पहली भारतीय रोलिंग स्टॉक निर्माता कंपनी है। 

रक्षा राज्य मंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल में बीईएमएल के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि चालक रहित मेट्रो ट्रेनसेट उन्नत परिवहन वाहनों के निर्माण में देश की बढ़ती क्षमताओं का प्रतीक है। बीईएमएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री शांतनु रॉय ने रक्षा मंत्रालय के निरंतर समर्थन के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने के लिए डीपीएसयू की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

Tags: Sanjay Seth , BJP , Bharatiya Janata Party , Bengaluru , Karnataka , Hindustan Aeronautics Limited , BEML Limited , Shantanu Roy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD