Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने उधमपुर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

सार्वजनिक सुविधाओं की शीघ्र और सर्वोत्तम संभव डिलीवरी सुनिश्चित करें: डॉ. सिंह का प्रशासन को निर्देश

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister, Udhampur, Saloni Rai, DDC Udhampur, District Development Commissioner Udhampur, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Udhampur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उधमपुर , 14 Jul 2024

Last updated on: Jul 14, 2024, 00:00 IST

केन्‍द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज यहां कहा कि उधमपुर प्रशासन और स्थानीय निकायों को सार्वजनिक सुविधाओं की समय पर एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

उपायुक्‍त सलोनी राय, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) के एक दर्जन से अधिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने पानी की कमी, बिजली की कमी, खस्ताहाल सड़कें और अनधिकृत पार्किंग जैसे ज्वलंत मुद्दों के तत्काल समाधान के निर्देश जारी किए। जिला प्रशासन से जनता के मुद्दों को हल करने के लिए हर संभव कदम उठाने का आह्वान करते हुए उन्होंने दोहराया कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही उन्होंने कहा कि इसके सभी कदम समाज के सभी वर्गों के लिए जीवन को आसान बनाने पर केन्‍द्रित हैं।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ मोदी सरकार का शासन मॉडल जन-भागीदारी और संकल्प से सिद्धि की भावना से प्रेरित है। केन्‍द्रीय मंत्री ने डीडीसी से जनता की शिकायतों और मांगों के निवारण में अपनी भूमिका निभाने का भी आग्रह किया। उन्होंने निर्देश दिया कि पार्षदों को आज की बैठक में उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

जिले के कई इलाकों से आए जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार बिजली कटौती की शिकायत पर डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने निर्देश दिया कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति का आकलन करें और समस्या का तुरंत समाधान करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों को कम असुविधा हो।"इसी तरह, मंत्री ने कनेक्टिविटी को बेहतर करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण सड़कों की मरम्मत व अन्य सड़कों का पक्‍के तौर पर निर्माण करने का आह्वान किया। 

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए पीआरआई सहित हितधारकों के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम करें। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय लोगों के संपर्क में रहने, प्रभावित क्षेत्रों का नियमित रूप से दौरा करने और दूरदराज के गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया ताकि लोगों को स्वच्छता, आवास और शिक्षा पर योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी मिल सके।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने जिले में लैवेंडर की खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की जोरदार वकालत की। उन्होंने सलाह दी कि इस नए उद्योग में लगे स्टार्ट-अप स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन बन गए हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार के लिए सभी को नौकरी देना संभव नहीं है। इसलिए युवाओं को जीविकोपार्जन के लिए रोजगार के अन्य आकर्षक रास्ते तलाशने चाहिए।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Udhampur , Saloni Rai , DDC Udhampur , District Development Commissioner Udhampur , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Udhampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD