Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने तीर्थ दर्शन यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बस रवाना होने के दौरान बस में सवार यात्रियों ने जताया प्रदेश सरकार का आभार

Seema Trikha, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 25 Jul 2024

Last updated on: Jul 25, 2024, 00:00 IST

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने आज भिवानी के पंचायत भवन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने तीर्थ यात्रियों से उनका हालचाल जाना और तीर्थ यात्रा पर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

तीर्थ यात्रियों ने भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार का आभार जताया। इस मौके पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने कहा कि वे अपने खर्च पर अयोध्या नहीं जा पाते। सरकार ने उनके सपने को साकार किया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवारों से बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नाम से एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है, जो कि काफी सराहनीय है। 

इस योजना का अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की सभ्यता और संस्कृति बड़ी समृद्ध है, जिसमें हजारों साल पुराने वे धार्मिक स्थल भी हैं, जिनकी पौराणिक मान्यता है। धार्मिक आस्था से जुड़े हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उन्हें ऐसे धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर मिले, उनकी इस इच्छा को हरियाणा सरकार ने पूरा करने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार आते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक या इससे कम है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 

बस में अयोध्या के लिए 46 बुजुर्ग अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस मौके पर एसडीएम हरबीर सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर व अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Seema Trikha , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD