Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गरीब के सर पर छत उपलब्ध करवाने में बजट होगा मददगार

केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से देश में विकास को मिलेगी और गति

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Sunaria, Rohtak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 24 Jul 2024

Last updated on: Jul 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट से गरीब व किसान सशक्त होगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बजट से गरीब के सर पर छत मुहैया करवाने में मदद मिलेगी। बजट के प्रावधानों से देश के विकास की गति बढ़ेगी तथा देश के वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनने का सपना साकार होगा। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सर्वामुखी एवं रोजगारोन्मुखी बजट पेश करने पर बधाई दी।मुख्यमंत्री पीटीसी सुनारिया में पासिंग आउट परेड में मुख्यथिति के रूप में शिरकत करने उपरान्त मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यप्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है, जिससे गरीब लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिना पर्ची-बिना खर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी रोजगार दिया जा रहा है, जिससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है। प्रदेश में नशे पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना की गई है। एक  प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भर्ती रोको गैंग के प्रयासों को सफल नहीं होने देगी तथा प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस बल में 1265 जवान शामिल होने से पुलिस की नफरी बढ़ेगी तथा हरियाणा पुलिस नई शक्ति के साथ लोगों की सेवा व सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इन जवानों के पुलिस बल में शामिल होने से आमजन में सेवा व सहयोग की भावना और प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य आम जनता की सेवा व सुरक्षा करना है तथा अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करना है। पुलिस द्वारा अपराधियों व नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सजा दिलवाने का कार्य किया जा रहा है। 

सरकार द्वारा पुलिस को आधुनिक तकनीक से युक्त करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि  पासिंग आउट परेड  में 18 कंपनियों के 1265 जवान शामिल हुए। इनमें से दस  कंपनियों के जवानों ने पीटीसी सुनारिया तथा 8  कंपनियों  के जवानों ने मधुबन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मीडिया प्रदेश सह प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश सचिव रेणु डाबला आदि उपस्थित रहे।


Union Budget to accelerate Nation's Development : Nayab Singh Saini

Budget Key to achieving Prime Minister's 2047 Vision for a Developed India, CM

Rohtak

Haryana Chief Minister, Nayab Singh Saini said that the budget presented by the central government will empower the poor and farmers, and provide employment opportunities for the youth. The budget will help provide a roof over the poor's heads. The budget provisions will accelerate the country's development and fulfill Prime Minister, Sh. Narendra Modi's dream of a developed India by 2047, he said.

The Chief Minister was interacting with the media after participating as the Chief Guest in the passing out parade at PTC Sunaria.He said that over the last nine and a half years, the present state government has made extensive use of information technology to reform government functioning, enabling the poor to benefit from government schemes more transparently and fairly.

He said the present state government is providing government jobs based on merit only, abolishing the old ‘Parchi Karchi’ system. The state government will not let the efforts of the ‘Bharti Roko gang succeed, and will provide employment to the youth based on merit, said Sh. Nayab Singh Saini.

The Chief Minister said that the  Haryana State Narcotics Control Bureau has been established to curb drug abuse in the state. He said that with the induction of 1,265 trained personnel into the police force, the strength of the police will increase, and Haryana Police will ensure the service and security of the people with renewed vigor.

The Chief Minister said that the police must serve and protect the public and to instill fear of the law among criminals. The police are taking strict action against criminals and drug traffickers and ensuring they are punished. The government is working promptly to equip the police with modern technology, shared Sh. Nayab Singh Saini.

He said that 1,265 personnel from 18 companies participated in the passing-out parade. Out of these, personnel from ten companies received training at PTC Sunaria, while personnel from eight companies received training at Madhuban Police Academy.

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Sunaria , Rohtak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD