Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हरियाणा के 19 जिलों में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सिटी सर्विलांस सिस्टम का विस्तार

TVSN Prasad, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jul 2024

Last updated on: Jul 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा सरकार प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी आधारित सिटी सर्विलांस सिस्टम का शेष सभी 19 जिलों तक विस्तार करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। वर्तमान में, यह प्रणाली गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में संचालित है।

यह जानकारी हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज यहां हरियाणा सड़क सुरक्षा निधि के तहत स्थापित कोष प्रबंधन समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में उपकरणों (कैमरे, सर्वर, सॉफ्टवेयर) की खरीद के साथ-साथ स्थापना और रखरखाव के लिए 19 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत दी गई।

सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर खास ध्यान

राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा पहलों के लिए भी बजट आवंटित किया है।  माध्यमिक शिक्षा विभाग को पोस्टर बनाने के लिए प्रतियोगिताओं और शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 1.06 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, परिवहन विभाग को ई-चालान मशीनों की खरीद के लिए 30 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

सड़क सुरक्षा समितियों को सुदृढ़ बनाना

मुख्य सचिव ने बताया कि सड़क सुरक्षा उपायों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों को 11.46 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह धनराशि विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों के लिए खर्च की जाएगी, जिसमें साइन बोर्ड और कैट आई जैसे आवश्यक बुनियादी ढांचे की स्थापना, स्कूलों और समुदायों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाना और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों (ई.आर. एस.) में सुधार शामिल हैं।

इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) एवं वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, परिवहन विभाग के आयुक्त श्री यशेन्द्र सिंह, आईजी ट्रैफिक श्री हरदीप सिंह, आईजी अम्बाला श्री सिबास कविराज सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें।


Haryana Expands CCTV Surveillance and Enhances Road Safety Measures across 19 Districts

Chandigarh

The Haryana government is taking a significant step to enhance road safety across the state by extending the CCTV-based City Surveillance System to all 19 remaining districts. Currently, the system is operational in Gurugram, Faridabad, and Karnal.

This was disclosed by Haryana Chief Secretary, Sh. TVSN Prasad after presiding over the 7th meeting of the Fund Management Committee established under the Haryana Road Safety Fund Rules, 2018. A total of Rs. 19 crore has been approved for the purchase of equipment (including cameras, servers, and software), as well as for installation and maintenance in the districts.

Focus on Road Safety and Infrastructure

The state government has allocated funds for road safety initiatives. The Secondary Education Department will receive Rs. 1.06 crore to promote road safety awareness among students through poster-making competitions and teacher training. The Transport Department has been allotted Rs. 30 lakh for the procurement of e-challan machines.

Strengthening Road Safety Committees

Chief Secretary also said that District Road Safety Committees will be allocated Rs. 11.46 crore to ensure effective implementation of road safety measures. These funds will support various critical safety measures, including the installation of infrastructure such as signboards and cat eyes, comprehensive awareness campaigns in schools and communities, and improvements to emergency response systems.

The meeting was attended by Additional Chief Secretary, Town & Country Planning, Sh. Arun Kumar Gupta, Additional Chief Secretary, Public Works (B&R) and Architecture Department, Sh. Anurag Agarwal, Commissioner & Secretary, Urban Local Bodies, Sh. Vikas Gupta Principal Secretary, Transport Department, Sh. Navdeep Singh Virk, besides other senior officers were present.

 

Tags: TVSN Prasad , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD