Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र से संबंधित 91 प्रतिशत शिकायतों का समाधान : टी.वी.एस.एन. प्रसाद

TVSN Prasad, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2024

Last updated on: Jul 22, 2024, 00:00 IST

जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र से संबंधित प्राप्त शिकायतों में से 91 प्रतिशत का समाधान कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई।बैठक में मंडलायुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उपमंडल अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

मुख्य सचिव ने बताया कि समाधान प्रकोष्ठ में परिवार पहचान पत्र से संबंधित 30,831 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अब तक 28,138 का समाधान किया जा चुका है। मुख्य सचिव श्री प्रसाद ने कहा कि इन शिविरों में जनता की   सकारात्मक प्रतिक्रिया रही है।  लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है कि समाधान शिविरों में उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। 

इसके अलावा सभी विभागों के अधिकारी पूर्ण तालमेल के साथ यथासंभव मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के लिए मौजूद रहते हैं। इनसे फील्ड अधिकारियों के बीच तालमेल से न केवल सरकार की छवि में सुधार हुआ है, बल्कि जनता का विश्वास और संतुष्टि भी बढ़ी है। फील्ड में इन सहयोगात्मक प्रयासों ने प्रशासन की उत्तरदायी शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि नागरिकों की समस्याओं का कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से समाधान किया जा रहा है।  

उन्होंने कहा कि इस पहल ने सक्रिय समस्या-समाधान के लिए बेहतर स्टैंडर्ड स्थापित किया है और अधिकारियों का जनता की सेवा के प्रति दायित्व और मजबूत हुआ है।मुख्य सचिव ने हैप्पी कार्ड वितरित करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा खेल क्लब एवं संगठनों को खेल उपकरण वितरित करने बारे भी विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह, समाधान प्रकोष्ठ इन्चार्ज चन्द्रशेखर विशेष सचिव मोनिटरिंग एवं कोर्डिनेटर प्रियंका सोनी, उपायुक्त पंचकूला डा. यश गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

91% of Parivar Pehchan Patra Complaints Resolved in Samadhan Shivirs

Chandigarh

An impressive 91 percent of the grievances regarding the Parivar Pehchan Patra received in the Samadhan Shivirs organized at the district and subdivision levels have been resolved. This information was shared during a review meeting of the Samadhan Shivirs, chaired by Chief Secretary Mr. TVSN Prasad, held here today. 

Divisional Commissioners, Deputy Commissioners, Superintendents of Police, and Sub Divisional Officers participated virtually in the meeting. Over 30,831 grievances related to the Parivar Pehchan Patra were received, of which 28,138 have been resolved so far.Chief Secretary Mr. Prasad stated that the public response to these Shivirs has been overwhelmingly positive.

People have appreciated the government's initiative to address their grievances promptly in the Samadhan Shivirs, where officers from all departments are present to resolve issues on the spot as much as possible.The coordination among field officers has not only enhanced the government's image but also significantly increased public trust and satisfaction. 

The collaborative efforts in the field have demonstrated the administration's commitment to responsive governance, ensuring that citizens' concerns are addressed efficiently and effectively. This initiative has set a benchmark for proactive problem-solving and has reinforced the government’s dedication to serving the public, he added.

 

Tags: TVSN Prasad , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD