Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध : असीम गोयल

विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल महिलाओं को किया सम्मानित

Haryana government committed towards women empowerment : Aseem Goyal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2024

Last updated on: Jul 22, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने कहा राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध है और इनके हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्री गोयल आज अम्बाला जिला के नारायणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षत्रों में गौरव प्राप्त महिलाओं को सम्मानित करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान विभागीय आयुक्त व सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार (आई.ए.एस.), निदेशक श्रीमती मोनिका मालिक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री असीम गोयल ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के लाभार्थियों के लिए जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मजदूरी की क्षति के बदले में नकद राशि को प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता है ताकि गर्भवती गरीब महिला को अपनी गर्भावस्था के दौरान काम न करना पड़े। इसके अंतर्गत गर्भवती व दूध पिलाने वाली माताओं को पहले दो जीवित बच्चों के लिए लाभ दिया जाएगा बशर्ते कि दूसरी संतान एक लड़की हो। पहले बच्चे के जन्म पर 5000 रुपए की राशि दो किस्तों में और दूसरे बच्चे (लड़की) 6000 रुपए जन्म के बाद एक क़िस्त  में दिए जाएंगे।

श्री असीम गोयल ने आज शिक्षा ऋण योजना ,विधवाओं के लिए ऋण योजना, हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना की लाभार्थियों को सहायता राशि के चैक वितरित किए। इसके अतिरिक्त, बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए शहरी व ग्रामीण किशोरी बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया है जिन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक तथा 10+2 कक्षा की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की उन्नति को प्राथमिकता दी गई है। हरियाणा की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में शानदार काम करके समाज और प्रदेश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सरकार ने राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न कार्य किए हैं। विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार (आई.ए.एस.) ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।

Haryana government committed towards women empowerment : Aseem Goyal

Top women in various fields honored

Nariangarh (Ambala)

Haryana Minister of State for Women and Child Development, Aseem Goyal said that the state government is committed to women empowerment and numerous welfare schemes designed to support women.

Sh Aseen Goyal was speaking as Chief Guest at a program held in Nariangarh in Ambala district after honoring women who have achieved distinction in various fields. The Chief Minister’s wife, Mrs. Suman Saini, attended as the special guest. The event also saw the presence of Department’s Commissioner and Secretary Mrs. Amneet P. Kumar, Director Mrs. Monika Malik, and other officials.

The Minister encouraged women to take advantage of government schemes, specifically addressing the district-level sensitization program for beneficiaries of the Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana and Chief Minister Matru Sahayata Yojana. 

He explained that under the Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana, the Government of India provides financial incentives to compensate for wage loss, allowing pregnant and lactating women from low-income backgrounds to refrain from work during pregnancy provided the second child is girl. Benefits include Rs. 5000 in two installments for the first child and Rs. 6000 in a single installment for the second child (girl).

Mr. Aseem Goyal also distributed cheques to beneficiaries of the Education Loan Scheme, the Loan Scheme for Widows, and the Haryana Matrishakti Udyamita Yojana. In addition, to promote education among girls, urban and rural adolescent girls who achieved first, second, and third positions in the Matriculation and 10+2 examinations conducted by the Haryana Board of School Education were also honored.

Special guest Mrs. Suman Saini emphasized in her address that the government prioritizes the advancement of women. She acknowledged that Haryana’s women are significantly contributing to the progress of both society and the state through their remarkable work across various fields. 

The government has undertaken numerous initiatives for the overall development of the state.Commissioner and Secretary of the Department, Mrs. Amneet P. Kumar provided information about various key schemes being implemented by the state government for women and children.

 

Tags: Aseem Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD