Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश में सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को करवाई जा रही है नि:शुल्क तीर्थ यात्रा : कंवर पाल

रामलला के दर्शन के लिए यमुनानगर से रवाना हुए श्रद्धालु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

Kanwar Pal, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 15 Jul 2024

Last updated on: Jul 15, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जिला यमुनानगर से अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं से भरी एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस में 26 तीर्थ यात्री सवार थे, जो अयोध्या जाएंगे और श्री राम लला के दर्शन करेंगे।

श्री कंवर पाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर बना है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के जरिए प्रदेश के श्रद्धालु नि:शुल्क देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इसके लिए प्रदेशभर  के विभिन्न जिलों से अब तक दर्जनों एसी वोल्वो बसें सरकार की तरफ से रवाना की जा चुकी है और सैंकड़ों यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके है। इस अनोखी योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है।

इस अवसर पर मंत्री ने अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दी। श्रद्धालुओं ने मंत्री से कहा कि यह सरकार की एक बहुत बड़ी सोच है कि जो व्यक्ति तीर्थ स्थानों पर आर्थिक अभाव से नहीं जा सकते,  उनके लिए सरकार ने विशेष प्रबंध किये है। यह सरकार की एक बहुत बड़ी पहल है।

जिम खाना क्लब के प्रांगण से दिखाई हरी झंडी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कंवर पाल  ने सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत एसी वोल्वो बस को हरी झंडी देने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि श्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आए दिन गरीब व्यक्तियों के उत्थान के लिए योजनाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं। 

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी गरीब व जरूरतमंद के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि इन यात्रियों को एक किट भी दी गई है जिसमें पवित्र ग्रंथ रामचरित मानस, पीने के लिए पानी, कॉपी, पैन उपलब्ध करवाया गया है और सरकार द्वारा इनके ठहरने, खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है।

निरंतर भेजे जा रहे श्रद्धालु

हरियाणा सरकार ने श्रद्धालुओं को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और परिवार की आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अभी तक अनेक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

Pilgrims being provided free Pilgrimage facility by the Government in the State : Kanwar Pal

Agriculture and Farmers' Welfare Minister flagged off the Pilgrims' bus from Yamunanagar for Darshan of Ramlala

Yamunanagar

Haryana Agriculture and Farmers' Welfare Minister, Sh. Kanwar Pal flagged off an AC bus filled with pilgrims from Yamunanagar district to Ayodhya Dham under the Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana on Monday. This bus carried 26 pilgrims who will visit Ayodhya.

Sh. Kanwar Pal said that a divine and grand temple of Lord Shri Rama has been built in Ayodhya, which is a matter of great fortune for us. Under the Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana, devotees from the state will get free darshan of pilgrimage sites in the country.

So far, dozens of AC Volvo buses have been sent by the government from various districts across the state, and hundreds of pilgrims have visited Ayodhya and other pilgrimage sites. This unique scheme also honours the faith of the devotees, he said.

On this occasion, the Minister also interacted with the pilgrims going to Ayodhya Dham and extended his best wishes to them. The pilgrims expressed to the Minister that it is a great initiative by the government to make special arrangements for those who cannot afford to visit pilgrimage sites due to financial constraints. It is a significant initiative by the government.

Later, interacting with media persons, Sh. Kanwar Pal said that Chief Minister, Sh. Nayab Singh continuously brings plans to fruition for the upliftment of the poor. The Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana  is also a great honour for the poor and needy. 

He said that these pilgrims were also provided with a kit containing the holy book Ramcharitmanas, drinking water, a notebook, and a pen, and arrangements for their accommodation and food have been made by the government.Notably, the State government initiated the Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana  to provide free pilgrimage for devotees. 

Under this scheme, trips to religious sites are being organized. To avail of the scheme, the age of the interested persons should be over 60 years, and the family income should not exceed Rs. 1.80 lakh. Registration on the Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana portal is mandatory. So far, several  beneficiaries have already availed of this scheme.

 

Tags: Kanwar Pal , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD