Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्कूल मैनेजमेंट कमेटियां अध्यापक और अभिभावक के मध्य एक मज़बूत कड़ी : सीमा त्रिखा

विद्यार्थी को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता की बुनियादी समझ देना हमारा कर्तव्य : शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा

Seema Trikha, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Gian Chand Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 10 Jul 2024

Last updated on: Jul 10, 2024, 00:00 IST

हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटियां अध्यापक और अभिभावक के मध्य एक मज़बूत कड़ी का कार्य कर रही हैं। हमारा लक्ष्य हर छात्र के भविष्य और जीवन को संवारना और निखारना है। इसके साथ ही स्कूलों में अधिक से अधिक विधार्थियों का दाखिला और शिक्षा में गुणवत्ता हमारा उद्देश्य है। श्रीमती त्रिखा आज पंचकूला में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन कमेटी प्रशिक्षण एवं कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आज से 11 दिनों तक प्रदेश भर के सभी जिलों में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन कमेटियों द्वारा कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में अध्यापक और अभिभावक वर्ग के बीच की दूरी कम करने के साथ - साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए चिंतन मनन होगा। विद्यार्थियों, कमेटियों के पदाधिकारियों, अभिभावकों और अध्यापकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा में समझ के साथ पठन, लेखन, और मूलभूत गणितीय प्रश्नों को हल करने का कौशल भी सिखाया जाता है।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थी को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता की बुनियादी समझ देना हमारा कर्तव्य है। हर बच्चे को स्कूल लाना है और ध्यान रखना कि कोई बच्चा घर नहीं बैठे।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कम लागत से बनाई गई शिक्षण सहायक सामग्री और विद्यार्थियों द्वारा 15 स्टॉल्स पर लगाए गए ज्ञान वर्धन तंत्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से बातचीत की।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने वशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने अपने सम्बोधन में युवा पीढ़ी को नशों से बचाने का आह्वाहन किया और स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों को स्कूलों के उत्थान के लिए तत्पर रहने को कहा। हरियाणा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विभाग छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से पंचकूला जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला मेयर श्री कुलभूषण गोयल और प्राथमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. रिपुदमन सिंह ढिल्लों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

School Management Committees: A Strong Link Between Teachers and Parents: Seema Trikha

Chandigarh

Haryana Minister of State for Education Minister, Seema Trikha, stated that school management committees are functioning as a strong link between teachers and parents. Our goal is to shape and enhance the future and lives of every student. Minister said increasing enrollment in schools and ensuring quality education is our prime objective. Smt. Trikha was addressing the district-level School Management Committee training and conference in Panchkula today.

She mentioned that from today, for the next 11 days, district-level conferences will be organized by the School Management Committees across all districts of the state. These programs will focus on reducing the gap between teachers and parents and will involve discussions for the bright future of children.

Encouraging students, committee officers, parents, and teachers, she said that under the Nipun Haryana Mission, students are taught to understand basic education along with the skills of reading, writing, and solving basic mathematical problems. Every child must be brought to school, ensuring no child stays at home, Minister added.

On this occasion, the Education Minister reviewed the educational aids created at low cost and the exhibition of knowledge enhancement systems displayed by students at 15 stalls and interacted with the students. The Speaker of the Haryana Vidhan Sabha, Sh. Gian Chand Gupta, attended as a guest of honor.

In his address, he called on the youth to stay away from drugs and urged the School Management Committees to be proactive in the upliftment of schools. Praising the officers of the education department in Haryana, the Speaker said that the department is working with quality for the bright future of the students. The event was attended by Panchkula Mayor, Sh. Kulbhushan Goyal and Director General, Elementary Education, Sh. Rippudaman Singh Dhillon, among other dignitaries.

 

 

Tags: Seema Trikha , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gian Chand Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD