Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

8 जुलाई तक करें परिवार पहचान पत्र संबंधी शिकायतों का समाधान

मुख्य सचिव ने दिए डीसी और एडीसी को निर्देश

TVSN Prasad, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2024

Last updated on: Jul 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने राज्य के सभी उपायुक्तों और अतिरिक्त उपायुक्तों को, समाधान शिविरों के दौरान सामने आई परिवार पहचान पत्र से संबंधित सभी शिकायतों का 8 जुलाई तक समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह 9 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से समाधान शिविरों के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान डी.सी. और ए.डी.सी. के साथ समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान श्री प्रसाद ने कहा कि आमजन द्वारा इस पहल की काफी सराहना की जा रही है। नागरिकों की चिंताओं को तत्परता से हल करने के लिए अधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे नागरिक प्रशासन का प्राथमिक कर्तव्य बताया।

श्री प्रसाद ने कहा कि हमें लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों के कार्यक्रम का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इन शिविरों की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जिलों और उपमंडलों में इन समाधान शिविरों की गतिविधियों की निगरानी के लिए सचिवालय में एक वीडियो वॉल भी स्थापित की जाएगी।

इसके अलावा, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को नीतिगत मामलों से संबंधित शिकायतों का विवरण निगरानी एवं समन्वय की विशेष सचिव डॉ. प्रियंका सोनी को भेजने के भी निर्देश दिए। इससे मुख्यालय में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी, ताकि इन मुद्दों का समय पर और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, समाधान प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री चंद्रशेखर खरे, निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव श्रीमती मीनाक्षी राज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Haryana Chief Secretary directs DCs and ADCs to Resolve Parivar Pehchan Patra Grievances by Monday

 

Chandigarh 

Haryana Chief Secretary, Sh TVSN Prasad, has directed all Deputy Commissioners (DCs) and Additional Deputy Commissioners (ADCs) of the State to resolve all grievances related to the Parivar Pehchan Patra (PPP) by Monday. 

These grievances were identified during the Samadhan Shivirs, an initiative aimed at resolving public grievances on the spot.

During a video conference today, Sh Prasad reviewed the progress of the Samadhan Shivirs with the DCs and ADCs.He emphasized the positive reception of the initiative by the public and praised the efforts of the officials in promptly resolving citizens' concerns, which he highlighted as the primary duty of civil administration.

"We must meet the expectations of the people," Mr. Prasad stated, urging officials to adhere strictly to the schedule of the Samadhan Shivirs, which are held daily from 9 AM to 11 AM. He also noted that the videography of these sessions is being conducted to ensure transparency and accountability. Additionally, a video wall will be set up in the Secretariat to monitor the activities of these grievance redressal camps across various districts and subdivisions.

In addition, Sh Prasad directed the officials to send details of grievances related to policy matters to Special Secretary Monitoring and Coordination Dr Priyanka Soni. This would enable coordination with various departments at the headquarters to ensure timely and effective resolution of these issues. 

Furthermore, Sh Prasad mentioned that the Chief Minister, Sh Nayab Singh , will likely to personally review the functioning of the Samadhan Shivirs on Tuesday. The Chief Secretary's directives underscore the Haryana government's commitment to addressing public grievances efficiently and enhancing overall governance through proactive measures like the Samadhan Shivir

Principal Secretary to Chief Minister, Sh V. Umashankar, Nodal Officer of Samadhan Prakosth  Sh Chandershekhar Khare, Joint Secretary, Monitoring and Coordination Cell Smt Meenaxee Raj and other senior officers were also present in the meeting.

 

Tags: TVSN Prasad , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD