Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मूल चंद शर्मा ने कुरुक्षेत्र में जियो गीता संस्थान में पहुंचकर अवलोकन किया और मंदिर में पूजा अर्चना की

Moolchand Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 05 Jul 2024

Last updated on: Jul 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री मूल चंद शर्मा ने आज जिला कुरुक्षेत्र में जियो गीता संस्थान में पहुंचकर अवलोकन किया और मंदिर में पूजा अर्चना की कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। जियो गीता संस्थान पहुंचने पर सभी गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री मूल चंद शर्मा ने टाइटेनियम धातु से लिखी हुई गीता के भी दर्शन किए, जिसे पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को भेंट किया था। 

उल्लेखनीय है कि उस समय कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा भी उनके साथ राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे थे। श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जियो गीता संस्थान निरंतर गीता के संदेश को प्रदेश, देश के साथ साथ विदेशों में भी पहुंचा रहा है, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लगातार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से गीता के संदेश को जन जन तक पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गीता उपदेश युद्ध के बीच दिया, जिसमें उन्होंने जीवन कैसे जिया जाए और संपूर्ण जीवन का सार भी बताया। आज के समय गीता के संदेश के अनुसार ही विश्व को कर्म व शांति के संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता है। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता उपदेश देते हुए अर्जुन को कर्म करने का संदेश दिया। 

भगवान श्री कृष्ण ने मानव जाति की भलाई व शांति के लिए युद्ध करने की आवश्यकता के बारे में अर्जुन को बताया।श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, जिसे गीता की धरती के नाम से भी जानते हैं, की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए इसके विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपये की अनेक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। राज्य सरकार तीर्थाटन को लगातार बढ़ावा दे रही है।

 

Tags: Moolchand Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD