Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शोथीम प्रोडक्शन द्वारा बेंगलुरु में फैशन रनवे ऑफ इंडिया 2024 के पहले सीजन का आयोजन

Fashion, Fashion Runway of India 2024, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु/मुंबई (अनिल बेदाग) , 04 Jul 2024

Last updated on: Jul 04, 2024, 00:00 IST

फैशन रनवे ऑफ इंडिया 2024 का आयोजन फॉर्च्यून पार्क जेपी सेलेस्टियल होटल, आईटीसी ग्रुप, बेंगलुरु कर्नाटक में किया गया। रनवे के क्यूरेटर संजीव कुमार शोथीम प्रोडक्शन थे जबकि सहयोगी पार्टनर ब्लैक पर्ल क्लोथिंग ब्रांड और भारत रेट्रो म्यूजिकल ग्रुप, बेंगलुरु थे। ब्लैक पर्ल के संस्थापक निदेशक और रनवे के सहयोगी पार्टनर मितेश उपाध्याय ने कहा कि सभी डिजाइनरों ने शो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

रनवे आयोजक संजीव कुमार ने कहा कि पहले सीजन में लगभग 14 डिजाइनरों ने अपने ब्रांड का प्रदर्शन किया है और लगभग 45 महिला मॉडल और 20 पुरुष मॉडल क्रमशः विभिन्न ब्रांडों के डिजाइनर कपड़े पहनकर रैंप पर चले हैं। यह उभरते डिजाइनरों और ब्रांडेड डिजाइनरों का एक संयोजन है।

कुछ जाने माने डिज़ाइनरों में राज शर्मा राज कलेक्शन, ब्लैक पर्ल रन की ऑफिशियल डिज़ाइनर आरोही ढोले, फॉरएवर नवीन कुमार, गीता रामचंद्र द्वारा गीथस ग्रेविटी डिज़ाइनर स्टूडियो, अफ़रोज़ डिज़ाइनर, जय प्रकाश रेड्डी (भारतीय डिज़ाइन संस्थान, बेंगलुरु), किंग शुक बधुरिया, एनिमल ब्रांड और अन्य शामिल थे। रनवे का ग्रैंड फिनाले समापन ब्लैक पर्ल क्लोथिंग ब्रांड द्वारा किया गया, जिसमें शो स्टॉपर के रूप में बॉलीवुड हस्तियां शामिल थीं- आशित चटर्जी अभिनेता, प्रेरणा भट्ट अभिनेत्री और मॉडल और शिल्पी चुघ अभिनेत्री और मॉडल। 

शो के निर्देशक और कोरियोग्राफर मैलोन फैशन वर्ल्ड से मैलोन थे, रनवे के म्यूज़िक डायरेक्टर मनमीत पॉल थे जबकि रनवे की मेजबानी और एंकरिंग प्रमोद कुमार ने की थी। रनवे का प्रबंधन शोथीम प्रोडक्शंस के निर्देशक भरत जी और सिया ने किया बैकस्टेज को उत्कर्ष और उनकी टीम ने मैनेज किया। ब्यूटी मेकअप पार्टनर लैक्मे अकादमी बेंगलुरु थे। राघव कपूर गेस्ट सेलिब्रिटी सिंगर थे जबकि भार्गव अभिनेता और स्वाति अभिनेत्री सैंडलवुड से, आशित चटर्जी अभिनेता, प्रेरणा भट्ट अभिनेत्री और मॉडल, शिल्पी चुग अभिनेत्री और फिटनेस ट्रेनर और इन्फ्लुएंसर रनवे के सेलिब्रिटी मेहमान और शो स्टॉपर थे। 

सेलिब्रिटीज का मेकअप आरोही ढोले और लक्मे द्वारा किया गया। फैशन हेराल्ड आधिकारिक फैशन पत्रिका पार्टनर थी, फिल्म्स टुडे और परफेक्ट वुमेन ऑफिशयल पत्रिका पार्टनर थे और न्यूज पेट्रोलिंग रनवे का आधिकारिक डिजिटल मीडिया पार्टनर था।

 

Tags: Fashion , Fashion Runway of India 2024 , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD