Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने निर्माण पोर्टल का शुभारंभ किया

यह योजना यूपीएससी के योग्य उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी

Gangapuram Kishan Reddy, G. Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2024

Last updated on: Jul 02, 2024, 00:00 IST

केन्द्रीय कोयला तथा खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में “राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों को पुरस्कृत करने की उत्कृष्ट पहल (निर्माण)” पोर्टल का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की “मिशन कर्मयोगी” की परिकल्पना के अनुरूप, यह कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा अपनी गतिविधियों के संचालन वाले जिलों के उन मेधावी युवाओं के लिए शुरू की गई एक अनूठी सीएसआर योजना है, जिन्होंने 2024 में यूपीएससी परीक्षा (सिविल सेवा और वन सेवा के लिए) के प्रारंभिक दौर में अर्हता प्राप्त की है।

इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव श्री अमृत लाल मीणा, कोयला मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कोयला कंपनियों के सीएमडी उपस्थित थे। इस योजना का उद्देश्य प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उन उम्मीदवारों को 1,00,000/- रुपये (एक लाख रुपये) की सहायता प्रदान करना है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है और जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला या थर्ड जेंडर से संबंधित हैं तथा  सीआईएल की गतिविधियों के संचालन वाले 39 जिलों में से किसी एक के स्थायी निवासी हैं।

आवेदनों की पूर्ण पारदर्शी एवं निर्बाध जांच सुनिश्चित करने हेतु पूरी आवेदन प्रक्रिया एक ऐसे समर्पित पोर्टल के जरिए होती है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करता है। कोयला मंत्रालय की सीपीएसई, कोल इंडिया लिमिटेड, एक ऐसी महारत्न कंपनी है जो न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ है, बल्कि कोयला धारक क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार कॉरपोरेट की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाती है।

“सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के जरिए “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने हेतु, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और इसकी सहायक कंपनियों ने कोयला वाले क्षेत्रों के योग्य एवं वंचित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पेशेवर संस्थानों में प्रवेश पाने में मदद करने के लिए विभिन्न पहल की हैं।

G Kishan Reddy Launches NIRMAN Portal

The Scheme will Provide a Support of One Lakh Rupees to Eligible UPSC Aspirants

New Delhi

Union Minister for Coal and Mines, G Kishan Reddy launched a portal “Noble Initiative for Rewarding Mains Aspirants of National Civil Services Examination (NIRMAN)” in New Delhi today. In alignment with the vision “Mission Karmayogi” of Prime Minister Narendra Modi, this is a unique CSR scheme by Coal India Limited for meritorious youth of its operating districts who have qualified the Preliminary round of UPSC examination (for Civil Services & Forest Service) in 2024. Secretary, Ministry of Coal Shri Amrit Lal Meena, other senior officers of the Coal Ministry and CMDs of Coal Companies were present on the occasion.

The scheme is aimed towards providing support of Rs 1,00,000/- (Rupees One Lakh) to the Preliminary examination qualified candidates with annual family income less than 8 lakhs and belonging to Scheduled Caste, Scheduled Tribe, female or third gender; who are permanent residents of any of the 39 operational districts of CIL.

The entire application process is through a dedicated portal for ensuring full transparency and seamless screening of the applications, thus fulfilling the dream of Digital India of Prime Minister Narendra Modi. Ministry of Coal’s CPSE ,Coal India Limited, a Maharatna Company which is not only the backbone of energy security of the country but also plays a significant role of a Socially Responsible Corporate to foster education in Coal Bearing Areas.

To achieve the goal of “Viksit Bharat” by “Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Prayas”, Coal India Limited(CIL) and its subsidiaries have also undertaken  various initiatives helping deserving and underprivileged  students from coal bearing areas to secure admissions into nationally reputed professional institutes.

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G. Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD