Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

गरीब परिवारों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हरियाणा सरकार उठा रही सराहनीय कदम : डॉ. कमल गुप्ता

डॉ कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, डॉ बी आर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना के नए पेंशनधारकों को सौंपे अधिकार प्रमाण पत्र

Dr. Kamal Gupta, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 30 Jun 2024

Last updated on: Jun 30, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए हरियाणा सरकार नित नई-नई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है ताकि वे इनका लाभ उठाकर राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा कर सके। डॉ. कमल गुप्ता आज हिसार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र परिवारों के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए आयुष्मान भारत योजना, हैप्पी कार्ड योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना जैसी अनेक योजनाएं लागू करके गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। डॉ. गुप्ता ने डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के जिले के 872 पात्र परिवारों, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 800 पात्र परिवारों तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 6808 पात्र लोगों को अधिकार प्रमाण पत्र सोंपे। 

उन्होंने बताया कि जून माह में इन सभी 6808 पात्र परिवारों की पेंशन बनाई गई है तथा इन सभी पात्र लोगों को जुलाई माह से ही पेंशन राशि मिलना आरंभ हो जाएगी। डॉ. बी आर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के जिले के सभी 872 परिवारों के बैंक खातों में लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि डाल दी गई है। 

प्रत्येक पात्र परिवार को मकान नवीनीकरण के लिए 80-80 हजार रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 800 परिवारों को एक-एक लाख रुपये की राशि प्लाट खरीदने के लिए सीधे बैंक खातों में भी डाल दी गई है।

 

Tags: Dr. Kamal Gupta , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD