Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

टांगरी नदी में कई स्थानों पर पानी निकासी बेहतर न होने पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार

ज्यादा मशीने लगाकर टांगरी नदी में पानी निकासी के लिए रास्ता बनाने व नदी में खेती के बहाने पानी के बहाव को रोकने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 28 Jun 2024

Last updated on: Jun 28, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी विधायक श्री अनिल विज ने टांगरी नदी में अलग-अलग स्थानों पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तथा पानी निकासी और बेहतर करने के दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर पानी निकासी बेहतर नहीं मिलने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई और बरसातों से पहले कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने पानी निकासी के लिए टांगरी नदी में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नदी तल को गहरा करने एवं अन्य कार्य तेजी से करने के लिए मौके पर ही अम्बाला डीसी को फोन कर दिशा-निर्देश भी दिए। शुक्रवार दोपहर पूर्व मंत्री अनिल विज ने सिंचाई विभाग के एसई अमित रघुवंशी, एक्सईएन कृष्ण कुमार एवं अन्य अधिकारियों के साथ टांगरी नदी का जायजा लिया। 

बब्याल-चंदपुरा पुल पर टांगरी नदी पर उन्होंने नदी तल की सफाई का जायजा लिया। कुछ दिन पहले ही पूर्व मंत्री अनिल विज ने यहां निरीक्षण कर नदी तल में साफ-सफाई कर झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए थे। विभागीय अधिकारियों ने पूर्व मंत्री विज को बताया कि यहां पोक्लेन व जेसीबी मशीन से झाड़ियों को हटाते हुए नदी तल को साफ किया जा रहा है ताकि पानी निकासी में कोई अवरोध उत्पन्न न हो। 

उन्होंने चंदपुरा पुल से लेकर शाहपुर तक नदी तल की सफाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र राणा, श्याम सुंदर अरोड़ा, शक्ति, परमिंद्र सिंह पम्मा, विशाल टांगरी, ललता प्रसाद, रवि चौधरी एवं अन्य मौजूद रहे।  

जगाधरी रोड पर नदी तल को गहरा करने के कार्य का जायजा लिया

पूर्व मंत्री अनिल विज ने जगाधरी रोड पर टांगरी नदी पुल पर जायजा लिया। यहां उन्होंने नदी तल को गहरा करने एवं अन्य कार्यों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा बरसातों से पहले यहां तेजी से कार्य किया जाए ताकि पानी निकासी में किसी प्रकार से बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निरंतर कार्य की मॉनिटरिंग करें। नदी के दोनों छोर पर मिट्‌टी की दीवार बनाई जाए ताकि पानी घरों तक मार न कर पाए।

महेशनगर पंप हाउस के स्विच पैनल रूम का जायजा लिया

पूर्व मंत्री अनिल विज ने टांगरी बांध रोड पर महेशनगर पंप हाउस का जायजा लिया। यहां पानी को लिफ्ट कर नदी में पंप करने वाले स्विच पैनल रूम को उन्होंने चैक किया। अधिकारियों ने बताया कि स्विच पैनल को पिछले वर्ष के मुकाबले ऊंचा कर लगाया गया है ताकि अत्याधिक पानी आने पर पैनल रूम ठीक प्रकार से कार्य करता रहे। पूर्व मंत्री अनिल विज ने पानी निकासी के लिए नाले को पक्का किए जाने के कार्य को भी बरसातों से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

अम्बाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य पर पूर्व मंत्री ने जताई नाराजगी

श्री विज ने अम्बाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर टांगरी नदी को गहरा करने के कार्य का जायजा लिया जहां उन्होंने धीमे गति से चल रहे कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ज्यादा मशीने लगाते हुए नदी तल को यहां गहरा किया जाए और नदी तल को और चौड़ा किया जाए जिससे पानी निकासी बेहतर हो तथा रेल यातायात में कोई बाधा न आए। मौके पर स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री अनिल विज को बताया कि कुछ लोगों ने नदी तल में खेती की है जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है। श्री विज ने इसपर अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कोट-कछुआ में पाइप लाइन का लेवल नीचा मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, लेवल ऊंचा करने के निर्देश दिए

विभिन्न गांव व कालोनियों की पानी निकासी के लिए गांव कोट कछुआ में बनाए गए पंप हाउस की कार्यप्रणाली को पूर्व मंत्री अनिल विज ने चैक किया। यहां पर पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन का लेवल नीचे होने पर उन्होंने आपत्ति जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। अनिल विज ने अधिकारियों को पाइप लाइन का लेवल ऊंचा करने के साथ-साथ नदी तक जाने वाले रास्ते को पक्का करने निर्देश दिए। इसके अलावा पूर्व मंत्री ने शाहपुर में अम्बाला-दिल्ली रेलमार्ग के नीचे भी टांगरी नदी में उतरते हुए पानी निकासी का जायजा लिया।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD