Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

ट्राइडेंट स्टैलियंस धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

सेमीफाइनल में एग्री किंग्स नाइट्स को 57 रन से दी शिकस्त, अभय ने खेली 92 रन की पारी

Sports News, Cricket, Sher-e-Punjab T20 Cup, Agri King, Trident Stallions, Abhay,  IS Bindra Cricket Stadium,Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 25 Jun 2024

Last updated on: Jun 25, 2024, 00:00 IST

शेर-ए-पंजाब टी20 कप में ट्राइडेंट स्टैलियंस ने धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल मैच में उन्होंने एग्री किंग्स नाइट्स को 57 रन से शिकस्त दी। ट्राइडेंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203/8 रन बनाए, लेकिन जवाब में किंग्स 19.5 ओवर में 146/10 रन ही बना सके। अभय ने 92 रन की शानदार पारी खेली। पिछले सीजन में टीम को सेमीफाइनल में हार मिली थी, लेकिन इस बार ट्राइडेंट ने एक कदम आगे बढ़ाकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।

आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेले सेमीफाइनल में एग्री किंग्स नाइट्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्राइडेंट स्टैलियंस के लिए प्रभसिमरन सिंह और अभय चौधरी ने पारी का आगाज किया। उन्होंने दोनों छोर से रन बनाए और नाइट्स के फैसले को गलत साबित कर दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की शानदार साझेदारी की, लेकिन कप्तान प्रभसिमरन सिंह 26 गेंद पर 40 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए।

उनके जाने के बाद अभय चौधरी ने रनों की रफ्तार को धीमा नहीं होने दिया और वे लगातार शॉट्स लगाते रहे। उनका साथ दे रहे सलील अरोड़ा(11) और रमनदीप सिंह(18) बड़ी पारी नहीं खेल सके। अभय शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 58 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। ओपनर ने 170.37 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 12 चौके और 2 छक्के जड़े। साहिल शर्मा 12 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाकर लौटे और टीम ट्राइडेंट का स्कोर 20 ओवर में 203/8 रन तक पहुंचाया।

सुमित शर्मा और वरिंदर सिंह ने 3-3 विकेट झटके, जबकि माधव ने 2 विकेट लिए। जवाब में एग्री किंग्स नाइट्स की शुरुआत ट्राइडेंट ने खराब कर दी और पहले ही ओवर में गुरविंदर सिंह ने सहज धवन(0) और कप्तान अभिषेक शर्मा(0) को चलता कर दिया। वरिंदर सिंह ने मिडल ऑर्डर में 34 गेंद पर 49 रन बनाए, लेकिन वे टीम की हार नहीं टाल सके। 

ट्राइडेंट की सटीक गेंदबाजी के आगे एग्री किंग्स नाइट्स ने 19.5 ओवर में 146 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। गुरविंदर सिंह भुल्लर ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया, जबकि गुरनूर बराड़, शुभम राणा और रमनदीप सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। आर्यमान सिंह को 1 सफलता मिली।

Trident Stallions in the final with a bang

Defeated Agri King's Knights by 57 runs in the semi-finals, Abhay played an innings of 92 runs

Mohali

Trident Stallions have made it to the final with a bang win in the Sher-e-Punjab T20 Cup. In the first semi-final match, they defeated Agri King's Knights by 57 runs. Trident batted first and scored 203/8 in 20 overs, but in response, King's could only score 146/10 in 19.5 overs. Abhay played a brilliant innings of 92 runs. Last season, the team lost in the semi-finals, but this time Trident took a step forward and secured a place in the final.

In the semi-finals played at IS Bindra Cricket Stadium, Agri King's Knights won the toss and decided to bowl first. Prabhsimran Singh and Abhay Chaudhary opened the innings for Trident Stallions. They scored runs from both ends and proved the decision of the Knights wrong. Both of them made a great partnership of 117 runs for the first wicket, but captain Prabhsimran Singh returned to the pavilion after scoring 40 runs in 26 balls.

After his departure, Abhay Choudhary did not let the pace of runs slow down and he kept hitting shots continuously. His supporters Salil Arora (11) and Ramandeep Singh (18) could not play a big innings. Abhay missed the century, but he played an innings of 92 runs in 58 balls. 

The opener hit 12 fours and 2 sixes while batting at a strike rate of 170.37. Sahil Sharma returned unbeaten after scoring 34 runs in 12 balls and took the score of Team Trident to 203/8 runs in 20 overs. Sumit Sharma and Varinder Singh took 3-3 wickets, while Madhav took 2 wickets.

In reply, Trident gave a bad start to Agri King's Knights and in the very first over Gurwinder Singh dismissed Sahaj Dhawan (0) and captain Abhishek Sharma (0). Varinder Singh scored 49 runs in 34 balls in the middle order, but he could not prevent the team's defeat. I

n front of the accurate bowling of Trident, Agri King's Knights lost all wickets for 146 runs in 19.5 overs. Gurwinder Singh Bhullar took the wickets of 3 batsmen, while Gurnoor Brar, Shubham Rana and Ramandeep Singh took 2-2 wickets each. Aryaman Singh got 1 success.

 

Tags: Sports News , Cricket , Sher-e-Punjab T20 Cup , Agri King , Trident Stallions , Abhay , IS Bindra Cricket Stadium , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD