Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वर्तमान में देश में 150 हवाई अड्डे कार्यरत हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी के 60 वर्ष के शासनकाल में केवल 74 हवाई अड्डे ही कार्यरत थे : नायब सिंह

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr. Kamal Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 20 Jun 2024

Last updated on: Jun 20, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान में देश में 150 हवाई अड्डे कार्यरत हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी के 60 वर्ष के शासनकाल में केवल 74 हवाई अड्डे ही कार्यरत थे। देश में शत-प्रतिशत रेलवे लाईनों का विद्युतीकरण किया गया है, जबकि कांग्रेस शासनकाल के दौरान केवल 20 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री आज हिसार मे महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के दूसरे फेस के उद्घाटन के बाद हिसार के विकास को नई गति मिलेगी और जल्द ही एयरपोर्ट से चंडीगढ, दिल्ली, जम्मू, अहमदाबाद, अयोध्या सहित अनेक शहरों के लिए उड़ाने शुरू हो जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के उद्घाटन समारोह में आज उन्होंने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा पर 339 करोड़ रूपये की 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, जिनमें हवाई अड्डा कार्यालय व सम्मेलन हॉल, हवाई अड्डा परिसर में परिधि मार्ग, आपातकालीन मार्ग एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था, ईंधन कक्ष, हवाई यातायात नियंत्रक भवन, परिसर में 33 केवी सब स्टेशन, मौजूदा रनवे और टैक्सीवे के विस्तार व परिसर में टर्मिनल भवन के विस्तार का उद्घाटन किया। 

मुख्यमंत्री ने मंडी आदमपुर से दडौली सडक़ पर 25 करोड़ की लागत से बनने वाली दो लेन रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को पानी के बंटवारे का जो हिस्सा निर्धारित है, उससे अधिक पानी हरियाणा द्वारा दिया जा रहा है, जबकि पंजाब सरकार ने हरियाणा के हक का पानी रोक रखा है। इसलिए दिल्ली सरकार का आरोप सरासर निराधार है। इसके अलावा दिल्ली सरकार आमजन को सुविधाएं मुहैया करवाने में भी विफल रही है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ ही समय पहले विधानसभा सत्र में अपना विश्वास मत हासिल किया है और सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। 10 वर्षों के बाद भी भाजपा सरकार ने प्रदेश में गत लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से अधिक वोट प्राप्त किए हैं। हाल ही में कांग्रेस की वरिष्ठï नेत्री किरण चौधरी द्वारा भाजपा का दामन थामना सरकार की लोकप्रियता का सटीक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हांसी विधायक विनोद भयाना, पूर्व महापौर गौतम सरदाना,  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, उपायुक्त प्रदीप दहिया, एसीयूटी कनिका गोयल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, पूर्व जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, गायत्री यादव, भाजपा नेता जवाहर सैनी, भाजपा नेत्री गायत्री यादव आदि उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr. Kamal Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD