Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने साइबरस्पेस संचालन के लिए ‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ जारी किया

Military, Gen Anil Chauhan, Chief of Defence Staff, Chiefs of Staff Committee, COSC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jun 2024

Last updated on: Jun 18, 2024, 00:00 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने नई दिल्ली में 18 जून, 2024 को आयोजित चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की बैठक के दौरान साइबरस्पेस संचालन के लिए ‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ जारी किया। ‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ एक प्रमुख प्रकाशन है, जो आज के जटिल सैन्य संचालन वातावरण में साइबरस्पेस संचालन में कमांडरों का मार्गदर्शन करेगा।

‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ का विकास संयुक्तता और एकीकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू है, एक ऐसा कदम जिसे भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। साइबरस्पेस संचालन के लिए ‘ज्‍वाइंट डॉक्ट्रिन’ जारी प्रक्रिया को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भूमि, समुद्र और वायु सहित युद्ध के पारंपरिक क्षेत्रों के अलावा, साइबरस्पेस आधुनिक युद्ध में एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभरा है। 

भूमि, समुद्र और वायु के क्षेत्रों में सरहदों से परे साइबरस्पेस पूरे विश्‍व में प्रचलित है और इसीलिए पूरे विश्‍व में इसकी महत्‍ता है। साइबरस्पेस में हमले किसी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, सामंजस्य, राजनीतिक निर्णय लेने और राष्ट्र की अपनी रक्षा करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। साइबरस्पेस में संचालन को राष्ट्रीय सुरक्षा ताने-बाने में जोड़ा जाना चाहिए, ताकि अन्य सभी परिचालन माहौल तथा शक्ति के सभी आयामों  में लाभ और गतिविधियों को प्रभावित करने के लिए 'एंड्स', 'वेज़' और 'मीन्‍स' विकसित किए जा सकें।

यह सिद्धांत साइबरस्पेस संचालन के सैन्य पहलुओं को समझने पर जोर देता है और साइबरस्पेस में संचालन की योजना बनाने तथा संचालन में कमांडरों, स्‍टॉफ और कर्मियों को वैचारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसके अलावा यह सभी स्तरों पर हमारे सैनिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कारगर है।


CDS Gen Anil Chauhan releases Joint Doctrine for Cyberspace Operations

New Delhi 

Chief of Defence Staff Gen Anil Chauhan released the Joint Doctrine for Cyberspace Operations during the Chiefs of Staff Committee (COSC) meeting held on June 18, 2024, in New Delhi. The Joint Doctrine is a keystone publication that will guide Commanders in conducting Cyberspace Operations in today’s complex military operating environment.

Development of Joint Doctrines is an important aspect of Jointness and Integration, a step which is being actively pursued by the Indian Armed Forces. The Joint Doctrine for Cyberspace Operations is a significant step to give impetus to the ongoing process. 

In addition to the traditional domains of warfare including Land, Sea, and Air, Cyberspace has emerged as a crucial and challenging domain in modern warfare. Unlike territorial limits in the domains of land, sea, and air, cyberspace is a global common and hence has shared sovereignty. Hostile actions in cyberspace can impact the Nation’s economy, cohesion, political decision making, and the Nation’s ability to defend itself. 

Operations in cyberspace need to be dovetailed into the National Security fabric, to evolve the ‘Ends,’ ‘Ways’ and ‘Means’ to create advantage and influence events in all other operational environments and across all instruments of power.

This doctrine lays emphasis on understanding military aspects of cyberspace operations and provides conceptual guidance to commanders, staff and practitioners in the planning, and conduct of operations in cyberspace, as also to raise awareness in our warfighters at all levels.

 

Tags: Military , Gen Anil Chauhan , Chief of Defence Staff , Chiefs of Staff Committee , COSC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD