Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल

भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं, अगर अरविंद केजरीवाल ईमानदार नहीं है तो इस दुनिया में कोई भी आदमी ईमानदार नहीं है - केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, Shery Kalsi, Batala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर/पठानकोट , 28 May 2024

Last updated on: May 28, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुरदासपुर से आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार के साथ पठानकोट में एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से शैरी कलसी को जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपने सभी पार्टी की उम्मीदवारों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही आपके हकों के लिए संसद में आवाज उठाई। इसलिए इस बार आप उन सभी को नकार दो और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को भारी अंतर से जिताओ। हमारे उम्मीदवार शैरी कलसी आपके सभी समस्याओं को समझते हैं। आम घर से उठे हैं। ये आपके मसले को संसद में उठाएंगे और आपके हक के लिए केन्द्र सरकार से लड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे देश को बचाने की अपील करने आया हूं। आप लोगों ने दो साल पहले विधानसभा में हमें भारी बहुमत दिया था। ये लोकसभा चुनाव हैं। इस बार हमें केंद्र में मजबूत कर दो। सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को जीता दो। हमारे सभी सांसद पंजाब के लोगों की आवाज उठाएंगे और केंद्र से संबंधित सारे मसलों का हल करवाएंगे। जब हमारे पंजाब से 13 सांसद होंगे तो केंद्र सरकार पंजाब का ₹1 भी फंड नहीं रोक सकती।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने देश में तानाशाही मचा रखी है। 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को मुझे गिरफ्तार कर लिया क्योंकि मोदी जी को डर था कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया तो केजरीवाल पूरे देश में घूमेगा जिससे मेरी सीटें कम हो जाएंगी। इसलिए केजरीवाल को जेल में डाल दो। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ईमानदार नहीं है तो इस दुनिया में कोई भी आदमी ईमानदार नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का अहंकार इतना बढ़ गया है कि भगवान जगन्नाथ, जिनको पूरे जगत का नाथ कहा जाता है, उनके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त है। इनको इतना अहंकार हो गया है कि ये लोग मोदी जी को भगवान से भी ऊपर मानने लगे हैं। 

अभी कुछ दिन पहले मोदी जी अपने इंटरव्यू में बोल रहें थे कि मैं मां के कोख से पैदा नहीं हुआ हूं। मुझे सीधे भगवान ने धरती पर भेजा है। मैं भगवान का अवतार हूं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कुछ दिन में मंदिरों से भगवान की मूर्ति हटाकर मोदी जी की मूर्ति लगवा देंगे। ये कहते हैं कि मोदी जी भगवान राम को लाए हैं। जबकि इस ब्रह्माण्ड की रचना भगवान राम ने की है।

केजरीवाल ने कहा कि 2022 में आपने पंजाब में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को चुना, जिसके कारण पिछले दो सालों में यहां कई बड़े-बड़े काम हुए। अब लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बन रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा और कहीं नहीं है। सिर्फ दिल्ली और पंजाब में है क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है।

केजरीवाल ने अमित शाह पर पटवार करते हुए कहा उन्होंने पंजाब के लोगों को धमकी दी है कि वह 4 जून के बाद पंजाब की आप सरकार को गिरा देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार गिराने का अमित शाह का मुख्य उद्देश्य आपकी मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिक को बंद करना है। इसलिए भाजपा को किसी भी कीमत पर वोट मत करना। इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देकर आप भाजपा की तानाशाही का जवाब दो।

केजरीवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी कभी भी काम की बात नहीं करते वह हमेशा जाति धर्म और नफरत की राजनीति करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बजाय वह हिंदू मुस्लिम भैंस बकरी और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास 10 साल शासन करने के बावजूद एक भी काम गिनाने के लिए नहीं है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , Shery Kalsi , Batala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD