Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

मैं संगरूर हलके का हर मुद्दा संसद में उठाऊंगा और नए प्रोजेक्ट लाऊंगा: मीत हेयर

सिमरनजीत मान ने लोकसभा में नहीं उठाया एक भी मुद्दा, संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं मुद्दों से अंजान: मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 26 May 2024

Last updated on: May 26, 2024, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि वह संगरूर निर्वाचन क्षेत्र के हर मुद्दे को संसद में उठाएंगे और संगरूर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। देश में परिवर्तन की लहर चल रही है और नई सरकार में आप अहम भूमिका निभाएगी। मीत हेयर कल देर शाम संगरूर शहर में विभिन्न सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर स्थानीय विधायक नरिंदर कौर भराज भी मौजूद रहीं।

 मीत हेयर ने कहा कि मौजूदा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने अपने कार्यकाल के दौरान लोकसभा में पंजाब और संगरूर का एक भी मुद्दा नहीं उठाया। उन्होंने शहीद भगत सिंह का अपमान करके लोगों का दिल दुखाया। शहीद उधम सिंह की भूमि के लोग उन परिवारों को सबक सिखाएंगे जो शहीदों का अपमान करते हैं और सिखों और पंजाबियों के हत्यारे जनरल डायर का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत मान सिर्फ युवाओं को गुमराह करते हैं।

मीत हेयर ने अपने प्रतिद्वंदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है जो 200 किमी दूर से सिर्फ छुट्टियां मनाने आया है। वह संगरूर के मुद्दों से पूरी तरह अंजान हैं, यहां तक कि वह संगरूर के 10 गांवों के नाम भी नहीं बता पाते और नेविगेशन लगाकर गांवों में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में लोग भाजपा और अकाली दल को सबक सिखाएंगे जो काले कानून लाने के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।

 

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD