Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डाक मतपत्रों के आसान आदान-प्रदान के लिए राज्य स्तरीय क्लियरिंग सेंटर में 12000 अनांकित डाक मतपत्रों का आदान-प्रदान किया गया

Maneesh Garg, Election Commision Himachal, ECI, Chief Electoral Officer Himachal, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, CEO Himachal, Chunav Ka Parv, Desh Ka Garv, The CEO Himachal, No Voter To Be Left Behind a
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 May 2024

Last updated on: May 22, 2024, 00:00 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज आईटीआई चौड़ा मैदान शिमला में स्थापित राज्य स्तरीय क्लियरिंग सेंटर का दौरा किया और चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं की सुविधा के लिए संबंधित आर.ओ. और ए.आर.ओ. को प्रेषित किए जाने वाले अनांकित डाक मतपत्रों के आदान-प्रदान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र में निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न भागों से नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लगभग 12 हजार अनांकित मतपत्रों का आदान-प्रदान किया गया।

मतदान कर्मी प्रशिक्षण स्थलों पर स्थापित मतदाता सुविधा केंद्र (वीएफसी)  (23 से 25 मई और 29 से 30 मई तक) में अपना वोट डाल सकेंगे। इसके अतिरिक्त ड्यूटी पर मौजूद अन्य कर्मचारी, जिनमें पुलिस, एचआरटीसी और अन्य कर्मचारी शामिल अपना वोट डाल सकेंगे। यह सभी अपने कार्य स्थल पर संबंधित आर.ओ./ए.आर.ओ. कार्यालय में अपना वोट डालेंगे। 

आवश्यक सेवा मतदाता भी 29 मई से पहले तीन निर्दिष्ट दिनों में अपने गृह विधानसभा क्षेत्रों में अपना वोट डालेंगे। जिन बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया है (जो 21 मई से शुरू हो चुका है) 29 मई तक अपना वोट डाल सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है कि हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य में ऐसी प्रक्रिया अपनाई गई है। 

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि डाक मतपत्र समय पर सुविधा केंद्र तक पहुंचें, ताकि चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदाता अपना वोट डाल सकें। एक जून, 2024 को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरान्त 2 जून को समस्त अंकित मतपत्रों का आदान-प्रदान पुनः इसी क्लियरिंग सेंटर पर किया जाएगा, जिसमें अंकित मतपत्रों को गणना हेतु संबंधित आर.ओ./ए.आर.ओ. को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

 

Tags: Maneesh Garg , Election Commision Himachal , ECI , Chief Electoral Officer Himachal , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , CEO Himachal , Chunav Ka Parv , Desh Ka Garv , The CEO Himachal , No Voter To Be Left Behind a

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD