Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन

किसान नेत्री श्रीमति कांता अलाड़िया ने भी दिया समर्थन

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र , 05 May 2024

Last updated on: May 05, 2024, 00:00 IST

संयुक्त संघर्ष पार्टी के प्रधान एवं किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी और किसान नेत्री श्रीमति कांता अल्हाड़िया ने रविवार को कुरूक्षेत्र में इनेलो के लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए अपना समर्थन दिया। चढुनी ने किसान संगठन एसकेएम से भी अपील की कि वो भी अभय सिंह चैटाला को समर्थन दें। 

अभय सिंह चैटाला ने किसान नेताओं द्वारा समर्थन दिए जाने पर उनका धन्यवाद किया और अभार जताया। गुरनाम सिंह चढुनी ने कहा कि किसानों के दुख दर्द को इनेलो ने समझा है और किसान आंदोलन  में अभय सिंह चैटाला पूरे देश में एक मात्र विधायक थे जिन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया और आंदोलन को मजबूत किया। आज उस कर्ज को उतारने का समय आ गया है। 

गुरनाम सिंह चढुनी ने जहां भाजपा को किसानों का दुश्मन बताया वहीं विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुडृडा पर निशान साधा और कहा कि भूपेंद्र हुडृडा हरियाणा में भाजपा को जितवाना चाहते हैं और भाजपा और हुडृडा का खेल हरियाणा में चल रहा है। बीजेपी ने हुडृडा के साथ सैटिंग की है जिसका सबूत यह है कि अगर हुडृडा हरियाणा में लोकसभा की दसों सीटें जीतना चाहते तो एक सीट इनेलो और एक सीट हमें देते जिससे दसों सीटें हम सब मिल कर जीतते। 

पहली सैटिंग बीजेपी ने हुडृडा के साथ यह की कि किसी भी मजबूत पार्टी के साथ समझोता नहीं करना है, दूसरा कमजोर उम्मीदवार देने हैं जैसे कुरूक्षेत्र में सुशील गुप्ता को उतारा। सुशील गुप्ता का हरियाणा में क्या है न तो उनका यहां कोई घर है और न ही यह उनकी जन्म स्थली है। भूपेंद्र हुडृडा और बीजेपी की हरियाणा में मिलीभगत है जो देश और प्रदेश के लिए खतरा है। 

मैं तो यह कहूंगा कि कांगे्रस पार्टी को सबसे पहले हुडृडा से किनार कर लेना चाहिए और हुडृडा को सभी पदों से मुक्त कर देना चाहिए। गुरनाम सिंह चढुनी ने कहा कि कांगे्रस और बीजेपी दोनो ही पार्टियां कारपोरेट घरानों की एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और कारपोरेट घरानों के लिए ही कानून बना रहे हैं।

अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हमने हमेशा ही किसान और कमेरे की आवाज को विधानसभा के अंदर और बाहर उठाया है। मैने विधानसभा में कहा था कि बीजेपी और जेजेपी को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा आज मेरी बात सच साबित हो रही है। अभय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने भूपेंद्र हुडृडा को ईडी के माध्यम से डराया हुआ है जिसके कारण भूपेंद्र हुडृडा बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांगे्रस को सत्ता से दूर रखेंगे और 4 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में भी हम सब इकटृठे रहेंगे। करनाल विधानसभा के उम्मीदवार का आज रात को फैंसला करेंगे और ऐसा उम्मीदवार देंगे जो बीजेपी और कांग्रेस को धूल चटा देगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD