Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा

कहा किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा इन नेताओं ने किया

N. K. Sharma, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 26 Apr 2024

Last updated on: Apr 26, 2024, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल के पटियाला लोकसभा हलके से उम्मीदवार एन के शर्मा ने कहा कि पटियाला में बनने वाले उत्तरी बाईपास के लिए किसानो की एक्वायर की गई जमीनों का मुआवजा दिए बगैर सड़क का टेंडर लगवाकर भाजपा नेता परनीत कौर एवं मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह किसानो की जमीनों पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं। यहां जारी बयान में शर्मा ने कहा कि वह हैरान है की तीन वर्ष से किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला पर परनीत कौर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मीटिंग करके 764 करोड रुपए का टेंडर लगवा दिया जो खुल भी गया है। 

उन्होंने कहा कि जब टेंडर खुल गया है तो स्वाभाविक है कि सड़क बनाने के लिए जिम्मेदार नेशनल हाईवे  अथॉरिटी अब जमीनों का कब्जा लेना शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि यह देश में पहली बार ही उदाहरण होगी जब किसानों को मुआवजा दिए बगैर ही किसी सड़क पर गैर कानूनी ढंग से किसानों की जमीन पर कब्जा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक परनीत कौर दावा कर रहे हैं कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मीटिंग करवाई पर शायद वह भूल गए हैं कि उन्होंने खुद दावा किया था जमीनों का सारा मुआवजा केंद्र सरकार देगी जबकि केंद्र सरकार यह मुआवजा देने से भाग रही है और सारी जिम्मेदारी राज्य की भगवंत मान सरकार पर डालकर दावा कर रही है कि नियमों के मुताबिक आधा मुआवजा राज्य सरकार को देना है। 

उन्होंने परनीत कौर को सवाल किया के केंद्र सरकार के लिए 250- 300 करोड रुपए दिलवाना कितना बड़ा सवाल है कहने के बावजूद केंद्र सरकार सारा मुआवजा देने से क्यों भाग रही है। शर्मा ने कहा कि परनीत कौर ने आज अपने समर्थकों को जस्सोवाल गांव में बुलाया जिनकी जमीन एक्वायर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन किसानों को नियमों मुताबिक 2 करोड़ 88 लाख रुपए मुआवजा मिलना चाहिए वह तो यही मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र डॉक्टर बलवीर सिंह के विधानसभा हलका में पड़ता है

पर वह किसानो की मांग उठाने और उनको इंसाफ दिलाने में नाकाम रहे हैं। शर्मा ने कहा कि  अगर परनीत कौर और डॉक्टर बलबीर सिंह किसानो के प्रति गंभीर है तो उनको तुरंत 2 करोड़ 88 लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा राशि दिलाए। उन्होंने कहा की असलियत यह है कि परनीत कौर ने एक बार भी यह मसला संसद में नहीं उठाया और ना ही डॉक्टर बलबीर सिंह ने कभी सरकार के पास किसानों का मसला उठाया है। सिर्फ मीटिंगों का ड्रामा कर कर किसानों को गुमराह करने का यत्न जरूर किया है।

 

Tags: N. K. Sharma , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD