Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

गुलजार दादा साहिब फाल्के अवार्ड से सम्मानित

तिवारी की उपस्थिति में राष्ट्रपति ने गुलजार को दिया सर्वोच्च पुरस्कार

61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के अवसर पर प्रख्यात कवि और फिल्मकार गुलजार के साथ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी, लुधियाना कांग्रेस अध्यक्ष पवन दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरमेल पहलवान, चंद्रमुखी शर्मा।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लुधियाना/नई दिल्ली , 04 May 2014

Last updated on: May 04, 2014, 00:00 IST

हिन्दी सिनेमा के जगत में दशकों तक अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रख्यात कवि और फिल्मकार गुलजार को फिल्मों के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गुलजार को यह सम्मान भेंट किया। जहां उनके केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी भी मौजूद रहे।यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। परंपरा के अनुसार गुलजार को स्वर्ण कमल और दस लाख रुपये पुरस्कार राशि भेंट की गई। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले गुलजार 45वें व्यक्ति हैं। 1934 में पंजाब में जन्मे गुलजार (संपूर्ण सिंह कालरा) ने अपने करियर की शुरुआत 1956 में विमल रॉय की फिल्म 'बंदिनीÓ से एक गीतकार के तौर पर की थी। राष्ट्रपति ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि सिनेमा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम होने के अलावा युवाओं को समझाने और प्रभावित करने का जरिया भी है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद गुलजार ने आभार प्रगट करते हुए कहा कि जिन्दगी में कम मुकाम आते हैं जब एक लेखक के पास शब्दों की कमी पड़ जाए। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों का आभार प्रकट करते हैं जिनकी बदौलत आज यहां पहुंचे हैं। इस अवसर लुधियाना कांग्रेस शहरी के प्रधान पवन दीवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरमेल ङ्क्षसह पहलवान, चंद्रमुखी शर्मा, गुरदीप ङ्क्षसह सहित अन्यों ने भी गुलजार को बधाई दी।

 

Tags: bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD