Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुरूक्षेत्र लोकसभा चुनावों में सर्वहित पार्टी एवं स्व. तेजी मान के बेटे बोनी मान ने दिया इनेलो को समर्थन

बोनी मान ने अभय सिंह चौटाला को समर्थन देने की अपने पिता, किसानों और ग्रामीणों की खाई कसम, लोगों से इनेलो के पक्ष में वोट करने की अपील की

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 11 Apr 2024

Last updated on: Apr 11, 2024, 00:00 IST

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के चुनावी अभियान को वीरवार को उस समय बल मिला, जब सर्वहित पार्टी ने प्रेस वार्ता कर इनेलो को लोकसभा चुनाव में समर्थन का ऐलान कर दिया। वहीं पूर्व मंत्री स्व. तेजी मान के बेटे बोनी मान ने अपने पिता, ग्रामीणों, किसानों की कसम खाते हुए अभय चौटाला को समर्थन व लोगों से अभय चौटाला के समर्थन में वोट की अपील की। अभय चौटाला ने सर्वहित पार्टी के अध्यक्ष जसबीर तवंर एवं बोनी मान का आभार जताया।

अभय चौटाला ने इस अवसर पर कहा कि यह चुनाव देश में सच व झूठ का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को भाजपा ने इस चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाया है। लोगों को इस बात का पता है कि नरेंद्र मोदी ने अपने पहले चुनाव में 15 लाख रुपये की राशि हर खाते में भेजने की बात कही थी। आज तक किसी के खाते में पैसा नहीं आया। 

मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार की बात कही थी, आज तक किसी को रोजगार नहीं मिला। स्मार्ट सिटी बसाने की बात कही थी, आज तक कहां हैं स्मार्ट सिटी? इस प्रकार अनेकों ऐसी गारंटियां थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। अब नई गारंटी कैसे सफल होगी? अभय चौटाला ने कहा कि नवीन जिंदल के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह कोयला चोर है। सरकार बन गई तो इससे चंदा ले लिया। 

चंदा भी हजारों करोड़ के रूप में दिया है। जिस किसी ने पैसा नहीं दिया, भाजपा ने उसके घर पर ईडी भेज दी। जिसने पैसा दे दिया, ईडी वालों को कहा कि इसे छोड़ दो। नवीन जिंदल से भी पहले पैसा ले लिया और बाद में गले में पटका डाल दिया और कहा कि कुरक्षेत्र जाकर चुनाव लड़ लो। आज नवीन जिंदल छुट्टी लेकर 16 तारीख तक विदेश में है। 

भाजपा वालों ने एक ऐसी वॉशिंग मशीन रखी हुई है, जिसमें भाजपा वाले बेईमानों को धोने का काम करते हैं। उन्होंने इस मशीन में गंगाजल डालकर 35 मिनट नवीन जिंदल को डाला और पहले जिसे कोयला चोर कहा था, अब उसे कोहिनूर बना दिया। यदि वह कोयला चोर था तो अब भाजपा उसे उम्मीदवार बनाकर देश के साथ छलावा कर रही है। नवीन जिंदल व सुशील गुप्ता पर निशाना साधते हुए अभय चौटाला ने कहा कि दोनों ही नेताओं का लोगों से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस एरिया में हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण के समय उचित कीमत के लिए लोगों ने तीतरम मोड़ पर धरना दिया, उस समय कभी न नवीन जिंदल आया और न ही सुशील गुप्ता आए। वे स्वयं इस धरने में अपने विधायकों के साथ पहुंचे थे और विधानसभा में जब तक सरकार ने बात नहीं मानीं, तब तक काम नहीं चलने दिया था।

अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल थे, जिन्होंने राजपूत समाज से चौधरी वीपी सिंह को प्रधानमंत्री बनवाया। भाजपा ने राजपूत समाज के वोट तो लिए, लेकिन कभी इस समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। यही कारण है कि लोगों का मन भाजपा से भर गया है। लोग इनेलो को प्रदेश में सत्ता में देखना चाहते हैं।अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। 

इसी कारण हरियाणा का युवा अपनी जमीन बेचकर विदेश जा रहा है। युवा, किसान सहित हर वर्ग बीजेपी सरकार से दुखी हैं। मंडियों में किसान की फसल नहीं बिक रही। एमएसपी पर फसल खरीदने की बजाए गेहंं और सरसों की फसल को नमी के बहाने कम दाम पर खरीद कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। 

सरकार झूठे दावे करती है कि किसानों को मुआवजा दे दिया। जबकि हकीकत में किसानों से खतरा बता कर भाजपा नेता सुरक्षा की मांग करते हैं। अगर किसानों से ही किसी भाजपा नेता को खतरा है तो यह किसान का अपमान है। इसी कारण इन नेताओं का विरोध होता है। जब विरोध होता है तो खुद को प्रताड़ित की तरह प्रस्तुत करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो दमनकारी नीतियां सरकार द्वारा अपनाई जा रही हैं, उनसे मुकाबले के लिए जमीनी स्तर पर एकजुट होना होगा। इस लड़ाई में सर्वहित पार्टी साथ देने आई है, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला देश की संसद में बैठेंगे, जहां किसान, मजदूर, गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की आवाज बुलंद होगी।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार आने पर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। इस मुद्दे को समाप्त किया जाएगा। इंडिया गठबंधन या भाजपा में समर्थन के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि उनकी जो भूमिका हरियाणा विधानसभा में थी, वही भूमिका लोकसभा में रहेगी। एक बार जनता उन्हें आशीर्वाद दे तो वे लोगों की आवाज बनेंगे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD