Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लाहौल व स्पीति वैली को जोड़ने वाले मार्ग कुंजम दर्रा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा बहाल- उपायुक्त राहुल कुमार

शिंकुला दर्रा पर बुधवार से दौड़ेंगे हल्के वाहन

Himachal Admin, Rahul Kumar, Deputy Commissioner Lahaul Spiti, Lahaul Spiti, Keylong, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 09 Apr 2024

Last updated on: Apr 09, 2024, 00:00 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि लाहौल को स्पीति वैली काजा उपमंडल के साथ जोड़ने वाले कुंजम दर्रा को खोलने के कार्य को तेज गति प्रदान की जा रही है। जिसमें सीमा सड़क संगठन की 94 आरसीसी और 108 आरसीसी की टीमें विषम परिस्थितियों में दोनों ओर से भारी मशीनों के साथ सड़क मार्ग को खोलने के कार्य में जुटी हुई है।

उपायुक्त ने कहा कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस मार्ग को भी बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि शिंकुला दर्रे को भी हल्के वाहनों के लिए बहाल किया गया है। इस दर्रे पर 10 अप्रैल बुधवार से लाहौल के दारचा पुलिस चेक पोस्ट से प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक हल्के फोर बाई फोर वाहनों को ही फिलहाल आवाजाही के लिए खोला जा रहा है | 

इस दर्रे पर वाहनों की आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। 11 अप्रैल को पदुम जांस्कार की ओर से वाहन लाहौल की और प्रवेश करेंगे इसके लिए जिला लाहौल स्पीति पुलिस विभाग के जवान दारचा पुलिस चेक पोस्ट पर व्यवस्थित रूप से ट्रैफिक संचालन के लिए तैनात कर दिए गए हैं। उपायुक्त ने यह भी कहा कि लाहौल के स्थानीय लोगों व कारगिल,पदुम व जांस्कार के लोगों व पर्यटकों की आवाजाही लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण रहता है |

उपायुक्त ने सीमा सड़क संगठन के 126 आरसीसी के अधिकारियों व उनकी टीम को मार्ग बहाली के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण बारालाचा दर्रा के मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य में सीमा सड़क संगठन 70 आरसीसी की टीम जुटी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अप्रैल तक इस मार्ग को भी हल्के वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

उपायुक्त राहुल कुमार ने यह भी कहा कि लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों के मध्य नजर रखते हुए आदर्श आचार संहिता के चलते लाहौल की सीमाएं इंटर स्टेट बॉर्डर कारगिल व लेह के साथ लगती हैं,इन मार्गों पर भी जिला पुलिस के नाके लगाए जा रहें व पुलिस पेट्रोलिंग से कड़ी निगरानी की जा रही है। उपायुक्त राहुल कुमार ने लोगों से अपील की है मतदाता 4 मई तक शिफ्टिंग ऑफ़ वोट व नए मतदाता अपना वोट भी बनवा सकते हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि जिला लाहौल स्पीति में 37 पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं जहां पर पिछली मर्तबा 60 से 62 प्रतिशत ही मतदान हुआ था लेकिन इस बार 75 प्रतिशत मतदान करवाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला लाहौल स्पीति में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं उन्होंने लोगों से यह भी आवाहन किया है कि 1 जून को अवश्य मतदान करें।

 

Tags: Himachal Admin , Rahul Kumar , Deputy Commissioner Lahaul Spiti , Lahaul Spiti , Keylong , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD