Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 7 अप्रैल को आप नेता और कार्यकर्ता एक दिन का रखेंगे उपवास

मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के सभी विधायक शहीद भगत सिंह की जन्मस्थली खटकड़ कलां में और आप व कार्यकर्ता पंजाब के जिला मुख्यालय के पास करेंगे भूख हड़ताल

Dinesh Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Babbi Badal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Apr 2024

Last updated on: Apr 06, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही के खिलाफ कल 7 अप्रैल को आप नेता और कार्यकर्ता पूरे पंजाब में एक दिन का उपवास कार्यक्रम करेंगे। शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आप विधायक दिनेश चड्ढा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह उपवास भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरे पंजाब के जिला मुख्यालय के पास भूख हड़ताल करेंगे। 

वही इस लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए इंकलाब की धरती खटकड़ कला जहां अंग्रेजों को भगाने के लिए लड़ाई लड़ी गई वहां भी कल एक दिन का उपवास रखा जाएगा। वहां पार्टी के सभी विधायक एक दिन के उपवास में हिस्सा लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री इंकलाबी भगवंत सिंह मान भी उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेकर भाजपा की तानाशाही को करारा जवाब दें।

दिनेश चड्ढा ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जानबूझकर विरोधी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है और निशाना बनाया जा रहा है ताकि चुनाव में भाजपा के खिलाफ कोई प्रचार न कर सके। वहीं आम आदमी पार्टी के सारे नेताओं के ऊपर खास तौर पर निशाना साधा जा रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी भाजपा को सबसे ज्यादा टक्कर दे रही है। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ इस वजह से जेल में डाला गया क्योंकि वह भाजपा के खिलाफ सबसे ज्यादा तगड़े तरीके के साथ आवाज उठाते हैं। भाजपा आप नेताओं को जेल भेजकर हमारे हौसले तोड़ना चाहती है। हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को जेल में डाला गया और उनके हौसले लगातार तोड़ने की कोशिश की गई। एक-एक कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर हमें डराने की कोशिश की जा रही है ।

भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि अगर भाजपा को आने वाले चुनाव में सबसे बड़ा खतरा किसी से है तो वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से है। इस वजह से ही बिना एक पैसे की बरामदगी के, बिना किसी बेनामी जायदाद के और बिना एक पैसे के रेवेन्यू घाटे के बावजूद घोटाला बोलकर उनको जेल में डाला गया।

लेकिन भाजपा को पता होना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल आंदोलन से निकले हुए नेता हैं और आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी। अगर एक अरविंद केजरीवाल को अंदर डालोगे तो लाखों अरविंद केजरीवाल निकल जाएंगे। हम भाजपा की गुंडागर्दी के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

भूख हड़ताल आम आदमी का हथियार है, इसलिए हमने इसका सहारा लिया - बब्बी बादल

उपवास के दौरान हम बसें और सड़क नही रोकेंगे एवं आमलोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित नहीं करेंगे, हम सिर्फ अपने शरीर को कष्ट पहुंचाएंगे - बादल

मीडिया को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता बब्बी बादल ने कहा कि उपवास कार्यक्रम कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हमने भूख हड़ताल करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि भूख हड़ताल आम आदमी का हथियार है। उन्होंने कहा कि उपवास के दौरान हम बसें और सड़क नही रोकेंगे एवं आमलोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित नहीं करेंगे, हम सिर्फ अपने शरीर को कष्ट पहुंचाएंगे। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल की लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें शामिल हों। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पैसे कमाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। वह आईआरएस अधिकारी थे। अगर वह पैसे कमाना चाहते तो बहुत कमा लेते।

भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है, इसे बचाना जरूरी है - विक्रमजीत पासी

मीडिया को संबोधित करते हुए आप नेता बिक्रमजीत पासी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। इसे बचाना जरूरी है। हम लोकतंत्र की हत्या करने वालों को सत्ता से दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से सबसे ज्यादा खतरा महसूस होता है क्योंकि वह आम लोगों के मुद्दों की बात करते हैं। वह शिक्षा चिकित्सा और रोजगार की बात करते हैं। उन्होंने पंजाब और दिल्ली में इन चीजों पर काम करके दिखाया। इसीलिए भाजपा सरकार ने साज़िश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया है। 

उन्होंने कहा कि संजय सिंह की जमानत ने स्पष्ट कर दिया कि यह सारा केस एक पानी का गुब्बारा है। ईडी ने बिना किसी ठोस सबूत के हमारे नेताओं को परेशान करने के लिए भाजपा के इशारे पर गिरफ्तार किया है।

 

Tags: Dinesh Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Babbi Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD