Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: डी.सी हेमराज बैरवा

प्रहरी तथा रेड रिबन क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा जागरूक

Dr. Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Mar 2024

Last updated on: Mar 28, 2024, 00:00 IST

कांगड़ा जिला में सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को जागरूक करने पर विशेष फोक्स किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नशा निवरण के लिए गठित प्रहरी क्लबों के माध्यम से नशा निवारण को लेकर विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

इसके साथ ही महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लबों को नशा निवारण अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा, तकनीकी संस्थानों में भी युवाओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्लान तैयार किया जाएगा ताकि कांगड़ा जिला को नशा मुक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया जा सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों नुरपुर इत्यादि में नशा निवारण के लिए पुलिस तथा अन्य विभागों के सहयोग से विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा ताकि इन क्षेत्रों के युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि नशे की चपेट में आए लोगों का सही तरीके से उपचार तथा मागदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। 

उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिला के अभी तक 7 स्वास्थ्य संस्थानों में नशा मुक्ति क्लीनिक सेवाएं शुरू की गई हैं। इन अस्पतालों में ये सेवाएं हर हफ्ते 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को दोपहर बाद 2 से 4 बजे तक मिल रही हैं। इनमें जोनल अस्पताल धर्मशाला के साथ साथ सिविल अस्पताल ज्वालामुखी, शाहपुर, नूरपुर, इंदौरा, देहरा और पालमपुर शामिल हैं। 

इन संस्थानों में नशा मुक्ति के मामलों को डील करने के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक और स्टाफ मौजूद है। साथ ही वहां नशा मुक्ति से जुड़ी सभी दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इस सेवा को आगे जिले के अन्य अस्पतालों में लागू किया जाएगा।

उन्होंने नशा मुक्ति क्लीनिक में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण देने के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि देश में नशा मुक्ति को लेकर कार्य कर रहे प्रमुख संस्थानों और विशेषज्ञों की सेवाएं इसके लिए ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति संबंधित सेवाओं के लिए जिले में एक वन स्टॉप सेंटर स्थापित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि नशे की सपलाई, डी-एडिक्शन, पीड़ितों का उपचार तथा संबंधित सभी सेवाओं की जानकारी इस वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में चल रहे सभी नशा मुक्ति तथा पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा इसकी रिपोर्ट भी प्रेषित की जाए ताकि मापदंडों की अनुपालना नहीं करने वाले नशा मुक्ति तथा पुनर्वास केंद्रों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को नियंत्रित करने और युवा को इससे बाहर निकालने के लिए सबकी सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे की जाल में फंस चुके युवा तथा उनके परिवार इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को बिना किसी झिझक के दें। 

उन्होंने कहा कि पुलिस उनको इससे बचाने और नशे के कारोबार को नियंत्रित करने में पूर्ण सहयोग करेगी। बैठक कक्ष में डॉ. आर.के. सूद, डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा महेंद्र, समन्वयक सुधीर भाटिया विभिन्न विभागों के अधिकारी, गुंजन ऑर्गेनाइजेशन के समन्वयक संदीप शर्मा तथा डायरेक्टर विजय सहित अन्य गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा हितधारक उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD