Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा

 

त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

विकसित और आत्मनिर्भर भारत है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 01 Mar 2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर भारतीय को खुशहाल और भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। जिसके लिए वह जी जान से जुटे हैं। उनके इस लक्ष्य को हर भारतीय का सहयोग मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष शिमला के बनूटी में त्रिदेव और पंच परमेश्वर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कहा कि देश के हर जन की आँखों में ख़ुशी देखने वाले नेता के साथ आज पूरा देश खड़ा है। इस बार के लोक सभा के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साहित है। इस बार हिमाचल के लोग हर बूथ से बीजेपी के बढ़त के रूप में अपना आशीर्वाद देंगे। 

इस मौक़े पर उनके साथ शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, प्रकाश राणा, डॉ जनकराज, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष रवि ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, मण्डल महामंत्री रोशन लाल समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता और संबंधित त्रिदेव और पंच परमेश्वर उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज भारत  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नित नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। 

सबसे बड़े सी ब्रिज से लेकर, सबसे लंबे केबल ब्रिज देश के इंफ़्रास्ट्रक्चर की शान बढ़ा रहे हैं। बीते कल ही ऊर्जा के क्षेत्र में सूर्योदय योजना की सौग़ात दी ह। यह योजना एक दो नहीं 78 हज़ार करोड़ की है। जो देश के ग़रीबों-किसानों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाएगी। 

एक दिन पहले ही देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि आ गई। पांच साल में देश के किसानों के खाते में तीन लाख करोड़ की नक़द धनराशि  जमा करवाई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इसीलिए देश के लोग प्रधानमंत्री को गारंटी का दूसरा नाम मानते हैं और उनकी हर बात पर आँख मूँद कर भरोसा करते हैं।

जयराम ठाकुर ने सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि इस बार जब हमारे विश्व प्रिय नेता तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो देश में दो करोड़ से ज़्यादा पक्के घर बनेंगे। लखपति दीदी की संख्या में एक करोड़ का इज़ाफ़ा होगा। 

हमार देश दुनिया की तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा। रक्षा से लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा, अनुसंधान, अंतरिक्ष, विज्ञान, कृषि सभी क्षेत्रों में दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा होगा। इसके साथ ही साथ भारत विकसित होने की राह पर बड़ी मज़बूती से अग्रसर होगा। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD