Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें बठिंडा में भगवंत मान ने बादलों और कैप्टन पर साधा निशाना, लोगों से की ईमानदार नेता गुरमीत खुड्डियां को वोट देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर

 

कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया

यह चुनाव पूंजीपतियों के खिलाफ लड़ रहे किसान और कमेरे का है: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 25 Apr 2024

इनेलो के कुरूक्षेत्र से प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा सहित अनेकों इनेलो कार्यकर्ताओं ने इस हवन में आहुतियां डालीं। कार्यालय के  उदघाटन के बाद मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सरकार किसानों को परेशान कर रही है। 

पिछले दिनों उन्होंने सिरसा सहित कई मंडियों का दौरा किया। मंडियों में किसानों की गेहूं खरीदी नहीं जा रही। किसानों ने बताया कि तीन-तीन चार-चार दिन से गेहूं की फसल लेकर आए हुए है लेकिन गेहूं में नमी बताकर अभी तक खरीद नहीं की गई है और मजबूरन उन्हें सस्ते दामों में गेहूं बेचने पड़ा है। अबकी बार किसान, कमेरा, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग समेत सभी लोग भाजपा सरकार को चुनाव में सबक सीखाएंगे। 

उन्होंने कहा कि वे एक मई को नामांकन भरेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे नामांकन भरवाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूंजीपतियों के खिलाफ किसान व कमेरे वर्ग का है। उनके सामने चुनाव लड़ रहे दोनों नेता बड़े उद्योगपति हैं। वे अपना राजनीतिक दांव लगाना चाहते हैं। मतदाता खेती से जुड़े लोग कांग्रेस के भ्रामक प्रचार में नहीं आएगा। 

कांग्रेस के पास उम्मीदवार तो था नहीं, अब केवल प्रचार बच गया है। आम आदमी पार्टी ने किराये भाड़े के लोग लाए हुए हैं, जो प्रचार कर रहे हैं। इससे भाजपा को फायदा मिलेगा। भाजपा के साथ अगर किसी पार्टी की लड़ाई है तो इनेलो की है। साढ़े चार साल से लगातार लोगों की आवाज उठाई है। वैसे तो पीछे दस साल से जब से भाजपा सरकार बनी है, विपक्ष का नेता रहते हुए भी सरकार की नाकामियों को उठाया। 

खासकर एसवाईएल को लेकर बड़ा आंदोलन किया। इसके बाद अब भी लगातार भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। जो कांग्रेसी इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि इनेलो भाजपा की सहयोगी है, वे भाजपा के साथ मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि करनाल की सीट पर कांग्रेस कमजेार उम्मीदवार लाएगी। भाजपा व कांग्रेस नूरा कुश्ती करते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस में भाजपा का एजेंट है। 

मतदाता को यह समझना होगा कि सही मायने में भाजपा को कौन मदद पहुंचा रहा है। नवीन जिंदल गेहूं की बोरी उठाकर नौटंकी करते हैं। बोरी उठाने से किसान का बेटा नहीं बन जाता। किसान वह है, जो खेत में बुआई करवाई हो, जिसने सर्दी व गर्मी की परवाह नहीं की। अभय चौटाला ने कहा कि नवीन जिंदल व सुशील गुप्ता एक घंटे तक खेत में खड़ा नहीं हो पाएंगे। ये किसान के बच्चे नहीं हैं। ये विदेशों में रहने वाले लोग हैं। 

महीने में 20 दिन विदेश में रहते हैं। लग्जरी गाडिय़ों में रहते हैं। इन्हें क्या पता, खेती क्या है। इनेलो द्वारा गांव दर गांव व शहरों में भी लोगों से संपर्क कर वोट की अपील की जा रही है। इनेलो 36 जात की पार्टी है। किसी एक जात की पार्टी नहीं है। इनेलो ने हमेशा कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है। 

हुड्डा कांग्रेस को अपने कब्जे में बताता है, बाकि हुड्डा का विरोध करते हैं। उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। इनेलो भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। दुष्यंत पर कार्रवाई को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि यह जांच इनेलो की सरकार आने पर करवाई जाएगी। भाजपा के साथ दुष्यंत ने मिलकर घोटाला किया है।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि गांवों में इनेलो के पक्ष में लोग एकजुट हो रहे हैं। अभय चौटाला इस चुनाव में भारी बहुमत से विजयी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एक मई को नामांकन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। इस अवसर पर राजा राम माजरा, अनिल तंवर क्योडक़, शहरी अध्यक्ष सतीश गर्ग, शशिभूशण वालिया, राममेहर खुराना, महावीर पट्टी अफगान, रणवीर फौजी, ऋषिराज राणा सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD